Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद सोना हुआ महंगा, दिल्ली में 24 कैरेट 127200 रुपये; जानिए अपने शहर का तजा रेट

Gold Rate Today: 26 नवंबर 2025 को लगातार गिरावट के बाद सोने की कैमरों में तेजी लौट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 127200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता सहित अन्य शहरों में भी रेट बढ़ गए है। आइये जानते हैं आज का लेटेस्ट गोल्ड और सिल्वर प्राइस।

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद सोना हुआ महंगा, दिल्ली में 24 कैरेट 127200 रुपये; जानिए अपने शहर का तजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में दिख रही लगातार गिरावट अब थम गई है और बाजार में एक बार फिर तेजी लौट आई है। 26 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 127200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शादी-विवाह के सीजन में घरेलू डिमांड बढ़ने और डॉलर की कमजोरी ने कीमतों को सहारा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क स्पॉट मार्केट में सोना 4131.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

दिल्ली में Gold Rate

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 127200 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 116610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में रेट

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 116460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 127050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट का भाव 127050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट 116460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का Gold Rate

शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹)

  • दिल्ली | 116610 | 127200
  • मुंबई | 116460 | 127050
  • अहमदाबाद | 116510 | 127100
  • चेन्नई | 116460 | 127050
  • कोलकाता | 116460 | 127050
  • हैदराबाद | 116460 | 127050
  • जयपुर | 116610 | 127200
  • भोपाल | 116510 | 127100
  • लखनऊ | 116610 | 127200
  • चंडीगढ़ | 116610 | 127200

फेडरल रिजर्व संकेतों से भी सोने को मिला सपोर्ट

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने संकेत दिया है कि लेबर मार्केट में कमजोरी दिख रही है और दिसंबर में ब्याज दर में एक चौथाई फीसदी की कटौती हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक डेटा आने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। अमेरिकी सरकार के शटडाउन के कारण आंकड़ों में देरी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि ब्याज दरों में नरमी से सोने को और सपोर्ट मिलेगा।

चांदी की कीमत में भी तेजी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। 26 नवंबर को चांदी का भाव 167100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वैश्विक बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव बढ़कर 51.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। देश में सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू मांग के साथ-साथ वैश्विक संकेतों का भी बड़ा असर पड़ता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story