Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today India: ज्वेलरी खरीदारों के लिए खुशबरी! दो दिन में 24K गोल्ड इतना हुआ सस्ता, चांदी भी लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानें आपके शहर में आज का तजा रेट

Gold Rate Today India: डॉलर की मजबूती और फेड की नीतियों के बीच सोने-चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन घटीं। 24K गोल्ड दो दिन में ₹720 सस्ता, चांदी ₹1,62,900/kg पर। जानें टॉप शहरों के ताज़ा रेट और आगे का रुझान।

Gold Rate Today India: ज्वेलरी खरीदारों के लिए खुशबरी! दो दिन में 24K गोल्ड इतना हुआ सस्ता, चांदी भी लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानें आपके शहर में आज का तजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today India: डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेड से ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच सोना और चांदी दोनों की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹10 और 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के रेट ₹720 और 22 कैरेट गोल्ड ₹660 तक फिसल चुके हैं।

अब चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई है। दो दिनों में चांदी के भाव ₹1100 नीचे आए हैं। आज 25 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,62,900 प्रति किलोग्राम बिक रही है, जो कल के मुकाबले ₹100 कम है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹1,70,900 प्रति किग्रा पर बिक रही है।

Citywise गोल्ड रेट्स (10 ग्राम) 22K और 24K

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट

  • दिल्ली ₹1,14,840 ₹1,25,270
  • मुंबई ₹1,14,690 ₹1,25,120
  • कोलकाता ₹1,14,690 ₹1,25,120
  • चेन्नई ₹1,15,190 ₹1,25,660
  • बेंगलुरु ₹1,14,690 ₹1,25,120
  • हैदराबाद ₹1,14,690 ₹1,25,120
  • लखनऊ ₹1,14,840 ₹1,25,270
  • पटना ₹1,14,740 ₹1,25,170
  • जयपुर ₹1,15,110 ₹1,25,560
  • अहमदाबाद ₹1,14,840 ₹1,25,270

सिल्वर प्राइस अपडे: लगातार दूसरे दिन गिरावट

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज चांदी ₹1,62,900 प्रति किग्रा है। चेन्नई में यह ₹1,70,900 प्रति किग्रा पर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में चांदी मेंउतार-चढ़ाव दिखे कभी ₹3000 की तेजी, तो कभी दो दिनों में ₹7000 की भारी गिरावट।

आगे क्या? गोल्ड में फिर तेजी आने का संकेत

एचएसबीसी की ताज़ा Think Futures 2026 रिपोर्ट के मुताबिक गोल्ड की कीमतों में लंबी रैली जारी रह सकती है। दुनिया के केंद्रीय बैंक लगातार गोल्ड खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलता है। गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने का ट्रेंड भी मजबूती दिखा रहा है। रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल गोल्ड $4,000/oz के आसपास कंसॉलिडेशन फेज में है, जो कुछ समय जारी रह सकता है। इसके बाद गोल्ड में एक और रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

केंद्रीय बैंकों की खरीद का गोल्ड पर बड़ा असर

2022 में केंद्रीय बैंकों के रिजर्व में गोल्ड की हिस्सेदारी:

13% (2022) बढ़कर

22% (2025 Q2) हो गई

इसी दौरान गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें

$2000/oz से बढ़कर $4000/oz के पार निकल गईं यानी लगभग 125% की बढ़त।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story