Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में लगी आग, चेक करें अपने शहर का नया भाव

Gold Rate Today: 25 फरवरी को सोने की कीमतों में भारी उछाल आ गया है, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,61,940 पर पहुंच गया है। जानें मुंबई, कोलकाता समेत बड़े शहरों के रेट और चांदी की कीमतों में आई गिरावट।

Gold Rate Today: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में लगी आग, चेक करें अपने शहर का नया भाव
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 25 February 2026: अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ पड़ने वाला है। 25 फरवरी 2026 की सुबह भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने एक बार फिर लंबी छलांग लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और स्थानीय मांग के चलते देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

सोने की कीमतों में क्यों आया उछाल?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की खरीदारी बढ़ गई है। साथ ही रुपये की कमजोरी ने सोने को भारतीय खरीदारों के लिए और भी महंगा बना दिया है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (24 कैरेट और 22 कैरेट)

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। नीचे दिए गए अपने शहर का ताजा भाव देखें:

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का भाव (₹)

  • दिल्ली 1,48,460 1,61,940
  • मुंबई 1,48,310 1,61,790
  • लखनऊ 1,48,460 1,61,940
  • जयपुर 1,48,460 1,61,940
  • अहमदाबाद 1,48,360 1,61,420
  • चेन्नई 1,48,310 1,61,790

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। करेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव का सीधा असर गोल्ड की कीमतों पर दिख रहा है जिससे निवेशकों की दिलचस्पी सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की तरफ बढ़ी है।

चांदी की कीमतों में राहत

एक तरफ जहां सोने की चमक बढ़ी है वहीं चांदी के खरीदारों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। 25 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत में गिरावट आई है और यह 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी ने 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया था।

NPG Advice: सोने में निवेश करने से पहले अपने शहर के स्थानीय सराफा संघ से भाव को कन्फर्म जरूर करें, क्योंकि मेकिंग चार्ज और जीएसटी (GST) के कारण फाइनल रेट अलग हो सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story