Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today In India: क्रिसमस से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा, 3 दिन में गोल्ड 4380 और सिल्वर 9100 महंगी, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Rate Today In India: 24 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े। दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के लेटेस्ट गोल्ड रेट जानिए।

Gold Rate Today In India: क्रिसमस से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा, 3 दिन में गोल्ड 4380 और सिल्वर 9100 महंगी, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today | 24 December 2025: क्रिसमस से एक दिन पहले सोने और चांदी की चमक और तेज हो गई है। लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी भी एक दिन की स्थिरता के बाद फिर महंगी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने की कीमतों में ₹10 प्रति 10 ग्राम का इज़ाफा हुआ है।

बीते तीन दिनों की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹4,380 और 22 कैरेट सोना ₹4,010 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तीन दिनों में कुल ₹9,100 प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है।
सिटीवाइज गोल्ड के ताजा भाव (₹ / 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
मुंबई ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
कोलकाता ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
चेन्नई ₹1,39,320 ₹1,27,710 ₹1,06,510
बेंगलुरु ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
हैदराबाद ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
लखनऊ ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
पटना ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970
जयपुर ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
अहमदाबाद ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970
चांदी भी तीसरे दिन महंगी, दिल्ली में ₹2.23 लाख प्रति किलो
चांदी की बात करें तो दिल्ली में आज चांदी ₹2,23,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आज इसमें ₹100 की बढ़त दर्ज की गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव ₹2,34,100 प्रति किलो है।
आगे कितना महंगा हो सकता है सोना?
अमेरिकी अर्थशास्त्री और मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट Ed Yardeni का मानना है कि इस दशक के अंत तक सोने में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। CNBC-TV18 को दिए बयान में उन्होंने कहा कि साल 2029 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत प्रति औंस $10,000 तक पहुंच सकती है।
फिलहाल न्यूयॉर्क स्थित COMEX पर सोना करीब $4,400 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। यदि यही रुझान जारी रहा तो भारतीय बाजार में 2029 तक सोना ₹3 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
यार्डेनी के मुताबिक, निवेश पोर्टफोलियो में सोने की अहमियत आज भी बरकरार है और इतिहास गवाह है कि जब सोने में बड़ी रैली आती है, तो वह अक्सर उम्मीद से कहीं आगे निकल जाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story