Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: नवरात्रि पर महंगा हुआ सोना, 10 ग्राम गोल्ड 1.13 लाख पार, चांदी में भारी बढ़ोतरी, जाने अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 23 September 2025: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है और सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। मंगलवार 23 सितंबर को देश के ज्यादातर बुलियन मार्केट में सोना 100 रुपये तक चढ़ गया।

Gold Price Today 28 August 2025: सोने का भाव आज 28 अगस्त 2025, गणेश उत्सव पर फिर चढ़ा सोने का दाम, चांदी भी महंगी, जानें अपने शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 23 September 2025: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है और सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। मंगलवार 23 सितंबर को देश के ज्यादातर बुलियन मार्केट में सोना 100 रुपये तक चढ़ गया। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोना 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। वही मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव 1,38,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

क्यों बढ़ रहा है सोने-चांदी का भाव?
सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों से उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक ब्याज दरों में दो बार कटौती हो सकती है। ब्याज दरें घटने से डॉलर और बॉन्ड पर दबाव आता है और निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं। दूसरा कारण बैंकों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी है। एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में लगातार निवेश हो रहा है और केंद्रीय बैंक भी अपने जखीरे को बढ़ा रहे हैं। इससे घरेलू बाजार में भी तेजी का माहौल है।
दिल्ली और उत्तर भारत के रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,13,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यही रेट नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर में भी देखने को मिले। पटना में 24 कैरेट सोना 1,13,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,350 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,13,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,04,310 रुपये पर है। बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 1,13,080 रुपये दर्ज हुआ। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,13,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,350 रुपये पर है। कोलकाता में भी यही कीमत दर्ज की गई। दोनों शहरों में रेट लगभग समान बने हुए हैं।
23 सितंबर को प्रमुख शहरों के रेट
शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,03,810 1,13,230
मुंबई 1,03,660 1,13,080
अहमदाबाद 1,03,350 1,13,080
चेन्नई 1,04,310 1,13,790
कोलकाता 1,03,350 1,13,080
गुरुग्राम 1,03,810 1,13,230
लखनऊ 1,03,810 1,13,230
जयपुर 1,03,810 1,13,230
पटना 1,03,350 1,13,080
भुवनेश्वर 1,03,350 1,13,080
हैदराबाद 1,03,350 1,13,080
चांदी की कीमत
आज चांदी का भाव 1,38,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। बीते हफ्ते की तुलना में इसमें लगभग 5,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई।
कल बना रिकॉर्ड हाई
सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यह कीमत महज दो दिन पहले के मुकाबले 2,200 रुपये अधिक थी।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story