Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 22 September: नवरात्रि के पहले दिन सोने-चांदी के दाम में लगी आग! जानें क्या हैं आज के रेट?

Gold Rate Today 22 September: आज 22 सितंबर 2025 से देशभर में नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। त्योहारों के इस मौसम में सोने-चांदी के भाव में आग लग गई है।

Gold Rate Today 21 August 2025: सोना खरीदारों के लिए सुनहरा मौका! 12 दिन से लगातार सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का सोने चांदी का भाव
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 22 September: आज 22 सितंबर 2025 से देशभर में नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। त्योहारों के इस मौसम में सोने-चांदी के भाव में आग लग गई है। सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना महंगा होकर अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव 1,03,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चला गया, जबकि 24 कैरेट गोल्ड 1,12,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बीते हफ्ते के मुक़ाबलेर सोना करीब 400 रुपये महंगा हुआ है।

चांदी का भाव

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। सोमवार को चांदी का भाव 1,38,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते के मुकाबले चांदी में लगभग 5,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमतें फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीक लेवल के करीब हैं। ऐसे में निवेशकों के बीच सवाल है कि अभी मुनाफा बुक करना चाहिए या इंतजार करना चाहिए।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना और चांदी दोनों में तेजी का दौर जारी रह सकता है। अमेरिका और यूरोप की आर्थिक स्थिति, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट कीमतों को प्रभावित करेंगे। फिलहाल निवेशकों को short-term selling की बजाय long-term holding पर ध्यान देने की सलाह है।

22 सितंबर 2025 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10g) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10g)

दिल्ली 1,03,350 1,12,730
चेन्नई 1,03,360 1,13,020
मुंबई 1,03,320 1,12,580
कोलकाता 1,01,205 1,12,580
जयपुर 1,03,350 1,12,730
नोएडा 1,03,350 1,12,730
गाजियाबाद 1,03,350 1,12,730
लखनऊ 1,03,350 1,12,730
बंगलुरु 1,03,320 1,12,580
पटना 1,03,320 1,12,580

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story