Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today In India: दिवाली के बाद फिर गिरे सोने के दाम, Raipur से Patna तक जानिए आज का नया भाव

Gold Price Today 21 October 2025: देशभर में आज फिर सोने के दाम घटे। दिल्ली, पटना, रायपुर और चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 10 रुपए सस्ता हुआ। जानिए अपने शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट।

Gold Rate Today In India: दिवाली के बाद फिर गिरे सोने के दाम, Raipur से Patna तक जानिए आज का नया भाव
X
By Ragib Asim

Gold Price Update: देशभर में आज फिर सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दूसरे दिन 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड सस्ता हुआ है। दिवाली के बाद से अब तक कुल 180 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। धनतेरस से लेकर अब तक 24 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब 1,910 रुपए घट चुकी है। आज के कारोबार में भी गोल्ड 10 रुपए सस्ता हुआ, जबकि चांदी के दाम में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में एक किलो चांदी 1 लाख 71 हजार 900 रुपए में बिक रही है।

चारों महानगरों में सोने का भाव
शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली 1,19,940 रुपए 1,30,830 रुपए
मुंबई 1,19,790 रुपए 1,30,680 रुपए
कोलकाता 1,19,790 रुपए 1,30,680 रुपए
चेन्नई 1,19,190 रुपए 1,30,030 रुपए
बेंगलुरु और हैदराबाद में रेट
दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 1,30,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।
पटना, लखनऊ और जयपुर के भाव
शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)
पटना 1,23,784 रुपए 1,34,363 रुपए
लखनऊ 1,19,940 रुपए 1,30,830 रुपए
जयपुर 1,19,940 रुपए 1,30,830 रुपए
रायपुर में आज का सोने का भाव (21 अक्टूबर 2025)
कैरेट 1 ग्राम 10 ग्राम
24 कैरेट ₹12,315 ₹1,23,150
22 कैरेट ₹11,309 ₹1,13,090
18 कैरेट ₹10,127 ₹1,01,279
बिहार के प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर रेट
शहर 22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड 18 कैरेट गोल्ड चांदी (1 किग्रा)
Patna ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
Muzaffarpur ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
Darbhanga ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
Begusarai ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
Bhagalpur ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
Saharsa ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
Katihar ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
Gaya ₹1,23,784 ₹1,34,363 ₹1,01,279 ₹1,63,755
क्यों फिसल रहा है गोल्ड?
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के फाउंडर मेंबर और पूर्व चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने कहा कि सोने की कीमतें फिलहाल करेक्शन फेज में हैं। वैश्विक स्तर पर चीन और जापान में मांग बढ़ रही है, जबकि अमेरिका और रूस-यूक्रेन जंग के असर से सोने की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। उन्होंने अनुमान जताया कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती हैं। वहीं, शॉर्ट टर्म में यह 1.15 लाख तक भी फिसल सकता है।
कैसे तय होती है सोने की कीमत
भारत में गोल्ड रेट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) तय करती है, जो अंतरराष्ट्रीय लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) की दरों के आधार पर आयात शुल्क और टैक्स जोड़कर घरेलू रिटेल रेट निकालती है। डॉलर की मजबूती, महंगाई, ब्याज दरें और निवेशक भावनाएं भी सोने की दिशा तय करती हैं।
शुद्ध सोना पहचानने के तरीके
24 कैरेट गोल्ड पर 999 हॉलमार्क अंक दर्ज होता है।
22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंक होते हैं।
गहने आम तौर पर 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं, क्योंकि यह मजबूत और टिकाऊ होता है।
डिस्क्लेमर
NPG.News पर दिए गए विचार विशेषज्ञों के निजी अनुमानों पर आधारित हैं। किसी भी निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना आवश्यक है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story