Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 20 दिसंबर को गिरा भाव, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.34 लाख पर फिसला, जानें अपने शहर का तजा भाव

Gold Rate Today: 20 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट जानें।

Gold Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 20 दिसंबर को गिरा भाव, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.34 लाख पर फिसला, जानें अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब हल्की नरमी देखने को मिली है। 20 दिसंबर 2025 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर ₹1,34,320 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में कीमत ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी पर ब्रेक लगा है और spot gold price करीब 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक निवेशकों की सतर्कता और ग्लोबल संकेतों के चलते फिलहाल सोने में प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है।

दिल्ली गोल्ड रेट टुडे
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,34,320 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,23,140 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। स्थानीय सर्राफा बाजार में मांग सामान्य बनी हुई है, लेकिन ऊंचे स्तरों के बाद खरीदार फिलहाल इंतजार के मूड में नजर आ रहे हैं।
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता गोल्ड प्राइस
देश के बड़े महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,22,990 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इन शहरों में कीमतें लगभग एक समान बनी हुई हैं, जो राष्ट्रीय ट्रेंड को दर्शाती हैं।
पुणे, बेंगलुरु गोल्ड रेट
पुणे और बेंगलुरु में भी आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,22,990 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। दक्षिण और पश्चिम भारत के बाजारों में भी सोने की मांग फिलहाल सीमित दिखाई दे रही है।
सिटी-वाइज गोल्ड रेट टुडे
अन्य शहरों की बात करें तो अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट ₹1,23,660 है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना ₹1,34,320 और 22 कैरेट ₹1,23,140 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हैदराबाद में भी मुंबई जैसे ही रेट दर्ज किए गए हैं।
Gold Price गिरने की वजह क्या?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने ब्याज दरों में आगे और कटौती के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन साथ ही सावधानी बरतने की बात भी कही है। हालिया अमेरिकी लेबर डेटा, बढ़ती बेरोजगारी दर और कमजोर जॉब ग्रोथ ने बाजारों में अनिश्चितता बढ़ाई है। इसी वजह से निवेशक फिलहाल गोल्ड में नई बड़ी पोजीशन लेने से बचते दिख रहे हैं।
Silver Price Today: चांदी में भी नरमी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। शनिवार सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव घटकर ₹2,08,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में spot silver price करीब 65.85 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि साल 2025 में अब तक चांदी की कीमतों में करीब 126% की बढ़त दर्ज की गई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि लगातार पांचवें साल चांदी की सप्लाई में कमी बनी हुई है, जो लंबी अवधि में कीमतों को सपोर्ट दे सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story