Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 2 Sept: Gold ने बनाया नया हाई, Silver भी हुआ महँगा, जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

Gold Rate Today 2 Sept: सोने-चांदी की कीमतों में आज मंगलवार 2 सितंबर 2025 को एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोना आज नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं, चांदी भी महंगी होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

Gold Rate Today 2 Sept: Gold ने बनाया नया हाई, Silver भी हुआ महँगा, जानें आपके शहर का ताज़ा रेट
X

Gold Rate Today 2 Sept: Gold ने बनाया नया हाई, Silver भी हुआ महँगा, जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

By Ragib Asim

Gold Rate Today 2 Sept: सोने-चांदी की कीमतों में आज मंगलवार 2 सितंबर 2025 को एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोना आज नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं, चांदी भी महंगी होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

आज का सोना चांदी का भाव

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,06,200 से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹97,400 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कल शाम सोना रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था और आज भी तेजी जारी है। सोने के साथ-साथ चांदी भी महंगी हो गई है। आज चांदी का दाम ₹1,26,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। यानी कल के मुकाबले चांदी ₹100 और महंगी हुई है।

2 सितंबर 2025 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 97,400 1,06,240
  • चेन्नई 97,250 1,06,090
  • मुंबई 97,250 1,06,090
  • कोलकाता 97,250 1,06,240
  • जयपुर 97,400 1,06,240
  • नोएडा 97,400 1,06,240
  • गाजियाबाद 97,400 1,06,240
  • लखनऊ 97,400 1,06,240
  • बंगलुरु 97,250 1,06,090
  • पटना 97,250 1,06,090

क्यों महंगा हो रहा है सोना?

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद।
  • विदेशी बाजारों से बढ़ती मांग- वैश्विक स्तर पर सोने की खरीदारी बढ़ी है।
  • रुपये की कमजोरी – डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है, जिससे सोना महंगा हो गया।
  • भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितता – अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय तनाव ने भी निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया।
  • चांदी की बढ़ती मांग – चांदी की कीमत बढ़ने की एक वजह रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से बढ़ती मांग भी है।

सोना क्यों खास है भारत में?

भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निवेश और बचत का सुरक्षित साधन भी है। शादी-ब्याह, त्योहार और खास मौकों पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। यही वजह है कि कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में सोने की मांग हमेशा बनी रहती है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story