Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: दूसरे दिन भी सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख के नीचे, चांदी भी टूटी, जानिए अपने शहर का तजा रेट!

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 17 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना लुढ़ककर 1,43,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Gold Rate Today: दूसरे दिन भी सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख के नीचे, चांदी भी टूटी, जानिए अपने शहर का तजा रेट!
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भू-राजनीतिक जोखिम घटा है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। जानकारों के मुताबिक सेफ हेवन डिमांड कमजोर होने से निवेशकों की मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का हाल

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दामों में कोई खास फर्क नहीं दिखा। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

  • दिल्ली: 22 कैरेट ₹1,31,590 | 24 कैरेट ₹1,43,540
  • मुंबई: 22 कैरेट ₹1,31,440 | 24 कैरेट ₹1,43,390
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट ₹1,31,490 | 24 कैरेट ₹1,43,440
  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹1,31,440 | 24 कैरेट ₹1,43,390
  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹1,31,440 | 24 कैरेट ₹1,43,390
  • हैदराबाद: 22 कैरेट ₹1,31,440 | 24 कैरेट ₹1,43,390
  • जयपुर: 22 कैरेट ₹1,31,590 | 24 कैरेट ₹1,43,540
  • भोपाल: 22 कैरेट ₹1,31,490 | 24 कैरेट ₹1,43,440
  • लखनऊ: 22 कैरेट ₹1,31,590 | 24 कैरेट ₹1,43,540
  • चंडीगढ़: 22 कैरेट ₹1,31,590 | 24 कैरेट ₹1,43,540

अंतरराष्ट्रीय संकेत क्या कहते हैं?

अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है। माना जा रहा है कि अगर दरों में कटौती होती है तो आगे चलकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में फिर से मांग बढ़ सकती है। हालांकि फिलहाल मजबूत डॉलर ने कीमतों पर दबाव बनाया हुआ है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी में भी नरमी देखने को मिली है। 17 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव 2,91,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू चुकी थी।

अब सवाल ये है कि क्या आने वाले दिनों में फेड की नीतियां सोने-चांदी को फिर सहारा देंगी या गिरावट का दौर कुछ और समय तक जारी रहेगा। फिलहाल निवेशक अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story