Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बाहरी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड का दाम जान कर उड़ने वाले हैं होश
Gold Rate Today 17 August 2025: सोने की कीमतों में गिरावट, एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड ₹1860 सस्ता। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद समेत बड़े शहरों का ताज़ा रेट।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में इस हफ्ते लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोना 1860 रुपये तक सस्ता हो गया है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट सोना भी एक सप्ताह में 1700 रुपये सस्ता होकर 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। सोना इन्वेस्ट और ज्वेलरी दोनों नजरिये से भारतीय घरों में अहम माना जाता है। ऐसे में गोल्ड की कीमतों में हर उतार-चढ़ाव आम जनता और कारोबारियों को प्रभावित करता है।
दिल्ली में सोने का ताज़ा भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900 प्रति 10 ग्राम है। लगातार गिरावट ने खरीदारों को थोड़ी राहत दी है, खासकर उन लोगों को जो आने वाले समय में शादी या त्योहारों के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सोना
भारत के आर्थिक हब माने जाने वाले मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सोने की कीमत लगभग बराबर है। यहां 22 कैरेट सोना ₹92,750 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमतें
उत्तर भारत के प्रमुख शहरों जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने के दाम दिल्ली जैसे ही हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹92,900 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।
भोपाल और अहमदाबाद में रेट
भोपाल और अहमदाबाद में सोने के दाम थोड़े अलग हैं। यहां 22 कैरेट सोना ₹92,800 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,01,230 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
हैदराबाद में सोना
दक्षिण भारत के बड़े ज्वेलरी बाजार हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹92,750 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। यहां की कीमतें मुंबई और चेन्नई के समान हैं।
चांदी का ताज़ा भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 17 अगस्त को चांदी की कीमत ₹1,16,200 प्रति किलोग्राम रही, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 200 रुपये कम है। वहीं 14 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 1,500 रुपये बढ़कर ₹1,13,500 प्रति किलोग्राम हो गई थीं।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
