Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए अपने शहर का रेट

Gold Rate Today 16 July 2025: सावन के पवित्र महीने में सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई है। जानें देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट और इसके पीछे की वजह।

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 16 July 2025: सावन के महीने में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार 16 जुलाई 2025 को देशभर की बुलियन मार्केट में सोना 500 रुपये तक सस्ता हुआ है। जहां एक ओर 24 कैरेट सोना अब ₹99,400 प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड ₹91,000 के आसपास आ चुका है। चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का दाम ₹1,14,000 है, जो हाल के उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे है।

क्यों सस्ता हो रहा है सोना?

विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली है। मेहता इक्विटीज़ के कमोडिटी एक्सपर्ट राहुल कलंत्री के मुताबिक, जैसे ही डॉलर इंडेक्स में उछाल आया, निवेशकों ने सोने से दूरी बनाना शुरू किया, जिससे बाजार में दबाव बना। साथ ही अमेरिकी मुद्रास्फीति (Inflation) डेटा के इंतजार में निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं, जिसके चलते सोने में अस्थिरता बनी हुई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (16 जुलाई 2025)

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹91,150 ₹99,430
  • मुंबई ₹91,000 ₹99,280
  • कोलकाता ₹91,000 ₹99,280
  • चेन्नई ₹91,000 ₹99,280
  • पटना ₹91,000 ₹99,280
  • लखनऊ ₹91,150 ₹99,430
  • गाजियाबाद ₹91,150 ₹99,430
  • जयपुर ₹91,150 ₹99,430
  • नोएडा ₹91,150 ₹99,430
  • बेंगलुरु ₹91,000 ₹99,280

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story