Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना 1.28 लाख पार, चांदी के दाम सुन कर आ जायेगा चक्कर, जानिए टॉप 10 शहरों के दाम

Gold Rate Today 15 October: देशभर में धनतेरस और दिवाली से पहले सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को गोल्ड रेट्स ने नया रिकार्ड बना दिया है 24 कैरेट गोल्ड 1.28 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है।

Gold-Silver Price Today (13 October 2025): सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 24K, 22K और 18K के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 15 October: देशभर में धनतेरस और दिवाली से पहले सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को गोल्ड रेट्स ने नया रिकार्ड बना दिया है 24 कैरेट गोल्ड 1.28 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है।

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ तक हर बड़े शहर में गोल्ड का रेट आसमान छू रहा है। इसके पीछे घरेलू मांग, शादी-त्योहार सीजन की खरीदारी और ग्लोबल इकोनॉमिक अस्थिरता बड़ी वजह मानी जा रही है।

देशभर में गोल्ड रेट (15 अक्टूबर 2025)

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)

दिल्ली ₹1,28,510 ₹1,17,810
मुंबई ₹1,28,360 ₹1,17,660
अहमदाबाद ₹1,28,410 ₹1,17,710
चेन्नई ₹1,28,360 ₹1,17,660
कोलकाता ₹1,28,360 ₹1,17,660
हैदराबाद ₹1,28,360 ₹1,17,660
जयपुर ₹1,28,510 ₹1,17,810
भोपाल ₹1,28,410 ₹1,17,710
लखनऊ ₹1,28,510 ₹1,17,810
चंडीगढ़ ₹1,28,510 ₹1,17,810

देशभर में सिल्वर का रेट (15 अक्टूबर 2025)

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी इन्वेस्टर्स को चौंकाया है। सिल्वर का रेट ₹1,89,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर फ्यूचर 52 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया है, जबकि सितंबर में ही इसमें 19.4 परसेंट की तेजी रेकॉर्ड की गई थी।
क्यों बढ़ रहा है सोना?
त्योहारी खरीदारी और शादी-ब्याह का सीजन आने से ज्वैलरी शॉप्स पर भीड़ बढ़ रही है। इसके साथ ही ETF (Exchange Traded Fund) में निवेश तेजी से बढ़ा है।

ग्लोबल कारण:

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ता ट्रेड टेंशन
अमेरिकी सरकार के शटडाउन की आशंका
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती
कई देशों के सेंट्रल बैंकों द्वारा गोल्ड की खरीद में इजाफा
भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, संस्कार और सुरक्षा का प्रतीक है। धनतेरस और दिवाली के आसपास इसका बढ़ना सीधे आम परिवारों की जेब से जुड़ा मामला है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story