Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: 15 नवंबर की सुबह सोना हुआ सस्ता, चांदी 1.73 लाख रुपये प्रति किलो के पार; देखें आपके शहर का रेट

Gold Rate Today: 15 नवंबर की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में तेजी देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,27,180 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी 1,73,200 रुपये प्रति किलो हो गई। जानें मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल और लखनऊ के लेटेस्ट रेट।

Gold Rate Today: 15 नवंबर की सुबह सोना हुआ सस्ता, चांदी 1.73 लाख रुपये प्रति किलो के पार; देखें आपके शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: देश में 15 नवंबर की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव कम होकर 1,27,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिल्ली के साथ-साथ अन्य बड़े शहरों में भी सोना लुढ़का है। वहीं चांदी 1.73 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई है।

दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और डॉलर इंडेक्स की मजबूती से घरेलू कीमतों पर असर पड़ा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भाव
इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,27,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। लगातार दो दिन से सोने में धीमी गिरावट का रुख जारी है।
पुणे और बेंगलुरु में लेटेस्ट रेट
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,27,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। स्थानीय ज्वेलरी डिमांड और वैश्विक सेन्टीमेंट दोनों का प्रभाव यहाँ भी स्पष्ट दिख रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली	        1,16,590	1,27,180
मुंबई 1,16,440 1,27,030
अहमदाबाद 1,16,490 1,27,080
चेन्नई 1,16,440 1,27,030
कोलकाता 1,16,440 1,27,030
हैदराबाद 1,16,440 1,27,030
जयपुर 1,16,590 1,27,180
भोपाल 1,16,490 1,27,080
लखनऊ 1,16,590 1,27,180
चंडीगढ़ 1,16,590 1,27,180
चांदी के भाव में तेजी
15 नवंबर को चांदी का रेट बढ़कर 1,73,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 52.03 डॉलर प्रति औंस पर फिसला है। विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू मांग और औद्योगिक उपयोग के कारण भारत में चांदी का रुख फिलहाल मजबूत है।
2026 तक कहाँ जा सकता है गोल्ड प्राइस
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का अनुमान है कि 2026 के अंत तक गोल्ड 5,200 से 5,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने भी दिसंबर 2026 तक 4,900 डॉलर प्रति औंस का टारगेट दिया है, जबकि ANZ ने कहा है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस तक हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्याज दरें, महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव आने वाले महीनों में गोल्ड के रुझान को तय करेंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story