Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 15 July: सावन में सस्ता हुआ सोना! दिल्ली-मुंबई समेत जानिए आपके शहर में आज का रेट

Gold Silver Price Today 15 July 2025: सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को देशभर की बुलियन मार्केट में सोने के दाम ₹200 तक नीचे आ गए हैं।

Gold Rate Today 15 July: सावन में सस्ता हुआ सोना! दिल्ली-मुंबई समेत जानिए आपके शहर में आज का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today 15 July 2025: सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को देशभर की बुलियन मार्केट में सोने के दाम ₹200 तक नीचे आ गए हैं। खासतौर पर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1 लाख के नीचे आ गया है, जो निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए राहत की खबर है।

दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹99,920 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में ₹99,770 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए ₹1,19,000 प्रति किलो का स्तर पार कर लिया है।

कहां कितना सस्ता हुआ सोना

शहर 22 कैरेट रेट (₹/10gm) 24 कैरेट रेट (₹/10gm)

  • दिल्ली 91,600 99,920
  • चेन्नई 91,450 99,770
  • मुंबई 91,450 99,770
  • कोलकाता 91,450 99,770
  • जयपुर 91,600 99,920
  • नोएडा 91,600 99,920
  • गाजियाबाद 91,600 99,920
  • लखनऊ 91,600 99,920
  • बंगलुरु 91,450 99,770
  • पटना 91,450 99,770

Silver Price Today: चांदी ने बनाया नया हाई

आज चांदी की कीमत ₹1,19,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते दिनों से इसमें लगातार उछाल देखा जा रहा है। रिटेल बायर्स और ज्वेलर्स दोनों की मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story