Gold Rate Today: श्राद्ध के समय में महंगा हो रहा है सोना, चांदी महंगी! जानें 13 सितंबर 2025 को 18K, 22K और 24K सोने के दाम
Gold Rate Today: आज 13 सितंबर 2025 को सोना हुआ सस्ता और चांदी महंगी। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 18K, 22K, 24K सोने के रेट।

Gold Rate Today (सोना-चांदी का भाव आज 13 सितंबर 2025): श्राद्ध पक्ष के बीच सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस हफ्ते सिर्फ 6 दिनों में सोना 2 बार महंगा और 2 बार सस्ता हो चुका है। आज शनिवार को सोना सस्ता हुआ है, लेकिन चांदी के दाम बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी का बाजार भाव क्या है।
सोने के दामों में गिरावट
- 1 ग्राम सोना: 24 कैरेट 11 रुपये सस्ता होकर 11117 रुपये, 22 कैरेट 10 रुपये सस्ता होकर 10190 रुपये और 18 कैरेट 9 रुपये सस्ता होकर 8337 रुपये।
- 8 ग्राम सोना: 24 कैरेट 88936 रुपये, 22 कैरेट 81520 रुपये और 18 कैरेट 66696 रुपये में मिलेगा।
- 10 ग्राम सोना: 24 कैरेट 111170 रुपये, 22 कैरेट 101900 रुपये और 18 कैरेट 83370 रुपये।
- 100 ग्राम सोना: 24 कैरेट 1111700 रुपये, 22 कैरेट 1019000 रुपये और 18 कैरेट 833700 रुपये।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सोने का भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट 11130 रुपये, 22 कैरेट 10205 रुपये, 18 कैरेट 8352 रुपये।
- मुंबई: 24 कैरेट 11117 रुपये, 22 कैरेट 10190 रुपये, 18 कैरेट 8337 रुपये।
- कोलकाता: 24 कैरेट 11117 रुपये, 22 कैरेट 10190 रुपये, 18 कैरेट 8337 रुपये।
- चेन्नई: 24 कैरेट 11171 रुपये, 22 कैरेट 10220 रुपये, 18 कैरेट 8460 रुपये।
चांदी महंगी हुई
- 10 ग्राम चांदी: 1330 रुपये (10 रुपये महंगी)
- 100 ग्राम चांदी: 13300 रुपये (100 रुपये महंगी)
- 1 किलो चांदी: 133000 रुपये (1000 रुपये महंगी)
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
Gold Rate Today 12 September 2025: सोने और चांदी दोनों में लगातार चौथे हफ्ते तेजी बनी हुई है। शादी-ब्याह और त्योहारों से पहले ही सोना अपने पीक के करीब पहुंच गया है। निवेशक और खरीदार दोनों अब इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने का भाव और ऊपर जाएगा या फिर इसमें करेक्शन देखने को मिलेगा।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
