Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: 13 फरवरी को फिर सस्ता हुआ सोना, क्या अभी खरीदारी का मौका? चेक करें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Rate Today: 13 फरवरी को सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। दिल्ली में 24 कैरेट 1,58,540 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 2,95,100 प्रति किलो कर रहा है कारोबार। जानें शहरवार आज के ताजा रेट।

Gold Rate Today: 13 फरवरी को फिर सस्ता हुआ सोना, क्या अभी खरीदारी का मौका? चेक करें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: शुक्रवार 13 फरवरी को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,540 प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में यही दर 1,58,390 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी देखी गई है। हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका के जनवरी जॉब डेटा के उम्मीद से बेहतर आने के बाद डॉलर में मजबूती आई है, जिससे सोने और चांदी की मांग पर दबाव पड़ा है।

अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.3 प्रतिशत तक गिर गई और जॉब ग्रोथ तेज हुई है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को झटका लगा है। ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले एसेट पर दबाव बनाती हैं।

शहरवार सोने का भाव

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,58,540 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,45,340 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,58,390
  • 22 कैरेट: ₹1,45,19

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,58,440

22 कैरेट: ₹1,45,240

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,58,390
  • 22 कैरेट: ₹1,45,190

जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़

  • 24 कैरेट: ₹1,58,540
  • 22 कैरेट: ₹1,45,340

भोपाल

  • 24 कैरेट: ₹1,58,440
  • 22 कैरेट: ₹1,45,240

पुणे और बेंगलुरु

  • 24 कैरेट: ₹1,58,390
  • 22 कैरेट: ₹1,45,190

चांदी में हल्की तेजी

सोने में गिरावट के बीच चांदी की कीमत में हल्की मजबूती देखी गई। 13 फरवरी की सुबह चांदी 2,95,100 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 82.84 डॉलर प्रति औंस पर है। हालांकि एक दिन पहले MCX पर मार्च डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स में नरमी आई थी। इससे पहले जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार भी पहुंच चुकी थी।

निवेशकों के लिए रणनीति

एमके वेल्थ मैनेजमेंट के अनुसार मौजूदा निवेशकों को डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाए रखना चाहिए। बाजार में गिरावट के दौरान चरणबद्ध निवेश की रणनीति अपनाना बेहतर हो सकता है।

अगर पोर्टफोलियो में सोना और चांदी का कंबाइंड हिस्सा कुल एसेट्स के 25–30% से ज्यादा हो जाए तो एलोकेशन की समीक्षा करना ठीक माना गया है। इससे मुनाफावसूली और जोखिम संतुलन में मदद मिलती है।

नए निवेशकों के लिए सलाह है कि कुल पोर्टफोलियो का 5–10 प्रतिशत हिस्सा ही गोल्ड-चांदी में रखें। उतार-चढ़ाव कम करने के लिए नियमित और छोटे-छोटे निवेश बेहतर विकल्प हो सकते हैं।निवेश के विकल्पों में फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF, सिल्वर ETF, म्यूचुअल फंड और अन्य मेटल-लिंक्ड प्रोडक्ट शामिल हैं।

आगे की दिशा काफी हद तक डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी फेड की नीति और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story