Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 11 September 2025: सोना फिर हुआ महंगा! 22 कैरेट 1 लाख पार, 24 कैरेट ने छुआ नया रिकॉर्ड, चांदी भी पहुंची ₹1.30 लाख के करीब

Gold Rate Today 11 September 2025: 22 कैरेट सोना ₹1 लाख पार, 24 कैरेट ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम। चांदी ₹1,29,900/kg पर, यहां देखें लेटेस्ट रेट।

Gold Rate Today 30 September: महाअष्टमी पर सोने-चांदी के दाम आसमान पर, 24 कैरेट गोल्ड 1.16 लाख पार, अभी चेक करें लेटेस्ट प्राइस
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 11 September 2025: आज गुरुवार 11 सितंबर 2025 को सोने के दामों में हल्की तेजी देखने को मिली। देशभर में 22 कैरेट सोना ₹1,00,000 रुपये के पार और 24 कैरेट सोना ₹1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव भी थोड़ा गिरकर ₹1,29,900 प्रति किलो पर पहुंच गया।

Gold Rate Today 11 September 2025: आपके शहर का ताज़ा रेट

शहर का नाम 22 कैरेट सोना (₹/10g) 24 कैरेट सोना (₹/10g)

दिल्ली 1,01,460 1,10,670
चेन्नई 1,01,150 1,10,730
मुंबई 1,01,310 1,10,520
कोलकाता 1,01,310 1,10,520
जयपुर 1,01,310 1,10,670
नोएडा 1,01,310 1,10,670
गाजियाबाद1,01,310 1,10,670
लखनऊ 1,01,460 1,10,670
बेंगलुरु 1,01,130 1,10,520
पटना 1,01,130 1,10,520

चांदी का आज का भाव

आज का भाव: ₹1,29,900 प्रति किलो
कल का भाव: ₹1,30,000 प्रति किलो
यानी, चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती हुई है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story