Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 10 MAy 2025: भारत-पाक युद्ध का असर: सोना ₹98,830 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जानिए आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट!

Gold-Silver Price Today 10 MAy 2025: भारत-पाकिस्तान युद्ध ने सोने के भाव में तेजी ला दी है। शनिवार को सोना हरे निशान पर है। शनिवार 10 मई 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,300 पर कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 12 MAy 2025: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! 12 मई को 1800 रुपये सस्ता सोना, जानिए आपके शहर का ताज़ा रेट!
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 10 MAy 2025: भारत-पाकिस्तान युद्ध ने सोने के भाव में तेजी ला दी है। शनिवार को सोना हरे निशान पर है। शनिवार 10 मई 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,300 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव। शनिवार 10 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,600 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  1. दिल्ली 90,600 98,830
  2. चेन्नई 90,450 98,680
  3. मुंबई 90,450 98,680
  4. कोलकाता 90,450 98,680
  5. जयपुर 90,600 98,830
  6. नोएडा 90,600 98,830
  7. गाजियाबाद 90,600 98,830
  8. लखनऊ 90,600 98,830
  9. बंगलुरु 90,450 98,680
  10. पटना 90,450 98,680

चांदी का रेट

शनिवार 10 मई 2025 को चांदी का भाव 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल के ओपनिंग भाव की तुलना में चांदी का भाव आज कम है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim-रागिब असीम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में एनपीजी न्यूज (डिजिटल) में न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। बिहार के बेतिया में जन्मे और पले-बढ़े रागिब ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जिसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर सफलतापूर्वक रुख किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है, विशेष रूप से न्यू मीडिया में उनकी गहरी पकड़ है। अपने करियर के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान समाचार, न्यूज़ ट्रैक, जनज्वर और स्पेशल कवरेज न्यूज़ हिंदी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। विज्ञान, भू-राजनीति, अर्थव्यवस्था और समसामयिक विषयों में उनकी विशेष रुचि है। रागिब असीम सटीक, तथ्यपरक और पठनीय कंटेंट के माध्यम से अपने पाठकों को गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Read MoreRead Less

Next Story