Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए आज कितने का मिलेगा 22K और 24K गोल्ड

Gold-Silver Price Today: अगर आप सोने की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आज आपके लिए खुशखबरी है। शनिवार, 2 अगस्त को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए आज कितने का मिलेगा 22K और 24K गोल्ड
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today: अगर आप सोने की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आज आपके लिए खुशखबरी है। शनिवार, 2 अगस्त को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के दाम आज ₹250 प्रति 10 ग्राम तक सस्ते हुए हैं, जबकि चांदी की कीमत में भी ₹2,000 प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट हुई है। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना ₹99,000 के आसपास है तो 22 कैरेट सोना ₹91,400 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

गिरावट की वजह

सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय आर्थिक उथल-पुथल की वजह से आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत न देने से निवेशकों का झुकाव गोल्ड जैसे गैर-ब्याज उत्पादों से हटकर बांड्स और सेविंग स्कीम्स की ओर बढ़ा है। इसके साथ ही डॉलर की मजबूती ने भी सोने की मांग को प्रभावित किया। भारत जैसे आयात-आधारित बाजारों में जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना महंगा हो जाता है, जिससे आयात घटता है और घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव पड़ता है।

प्रमुख शहरों में सोने के आज के रेट (2 अगस्त 2025)

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹91,640 ₹99,960
  • मुंबई ₹91,490 ₹99,960
  • कोलकाता ₹91,490 ₹99,960
  • चेन्नई ₹91,490 ₹99,810
  • जयपुर ₹91,640 ₹99,960
  • पटना ₹91,490 ₹99,960
  • बंगलुरु ₹91,490 ₹99,960

आज का चांदी का दाम

चांदी की बात करें तो आज इसका रेट ₹1,12,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है, जो कि कल की तुलना में ₹2,000 सस्ता है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story