Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: नहीं थम रहा है सोने में गिरावट का दौर, धनतेरस से अब तक करीब 7600 सस्ता गोल्ड, जानिए अपने शहर का तजा रेट!

Gold Price Today: धनतेरस के बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 24 कैरेट सोना करीब ₹7600 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतियों के कारण बाजार में दबाव बना हुआ है।

Gold Price in India: भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है? जानिए पूरा फॉर्मूला (Latest 2025)
X
By Ragib Asim

Gold Price Today: देश भर में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 18 अक्टूबर को धनतेरस के बाद से अब तक 24 कैरेट सोना करीब 7600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता और चेन्नई में भी यही दर बनी हुई है। सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों से जुड़ी है, जहां डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली से कीमतें दबाव में हैं।
डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोर हुआ है। डॉलर में तेजी, अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में नरमी की उम्मीद और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर निवेशकों की सतर्कता ने कीमतों पर दबाव बनाया है। बीते कुछ दिनों में निवेशकों ने बड़ी मात्रा में मुनाफावसूली की है, जिससे सोने के वायदा और हाजिर बाजार दोनों में कीमतें टूटी हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली	        1,13,140	1,23,420
मुंबई 1,12,990 1,23,270
अहमदाबाद 1,13,040 1,23,320
चेन्नई 1,12,990 1,23,270
कोलकाता 1,12,990 1,23,270
हैदराबाद 1,12,990 1,23,270
जयपुर 1,13,140 1,23,420
भोपाल 1,13,040 1,23,320
लखनऊ 1,13,140 1,23,420
चंडीगढ़ 1,13,140 1,23,420
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने की तरह चांदी के भाव में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 28 अक्टूबर को देश में चांदी का दाम घटकर 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों के बीच जोखिम लेने की प्रवृत्ति कम होने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत बने रहने से कीमती धातुओं की मांग फिलहाल कमजोर है। अगर डॉलर में स्थिरता बनी रहती है तो निकट भविष्य में सोने की कीमतों में और नरमी देखी जा सकती है।
धनतेरस के बाद से सोने में जारी यह गिरावट निवेशकों के लिए सावधान हो जाने का संकेत है। त्योहारी सीजन के बाद घरेलू मांग घटने, वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि लॉन्ग टर्म में सोने का रुख स्थिर रह सकता है, लेकिन शार्ट टर्म में इसमें और गिरावट की संभावना बनी हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story