Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: साल के अंत में थमी सोने की रफ्तार, चांदी में भी नरमी, जानिए अपने शहर का तजा भाव!

Gold Price Today: साल 2025 के अंतिम दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में तेज हलचल बनी हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार तेज़ी के बाद आज सोने की कीमतों पर थोड़ी लगाम लगती दिखी है।

Gold Price Today: साल के अंत में थमी सोने की रफ्तार, चांदी में भी नरमी, जानिए अपने शहर का तजा भाव!
X
By Ragib Asim

Gold Price Today: साल 2025 के अंतिम दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में तेज हलचल बनी हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार तेज़ी के बाद आज सोने की कीमतों पर थोड़ी लगाम लगती दिखी है। Indian Bullion and Jewellers Association के मुताबिक 24 कैरेट सोना अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो सभी टैक्स सहित भाव है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

सोने में आई यह गिरावट सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी है। ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोने की कीमतों में करीब 1.54 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है और सोना 4,462 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। इसी दबाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला है।

शुद्धता के हिसाब से आज का भाव

IBJA की ओर से मंगलवार सुबह जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,36,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। 23 कैरेट सोने का भाव 1,36,233 रुपये रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,25,291 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 18 कैरेट सोना 1,02,586 रुपये और 14 कैरेट सोना 80,017 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बड़े शहरों में सोने के दाम

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दामों में ज्यादा फर्क नहीं दिखा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,390 रुपये और 22 कैरेट 1,27,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,240 रुपये और 22 कैरेट 1,27,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई में सोना बाकी बड़े शहरों के मुकाबले महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,42,030 रुपये और 22 कैरेट 1,30,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना और लखनऊ में भी कीमतें दिल्ली के आसपास ही बनी हुई हैं।

चांदी में रिकॉर्ड के बाद नरमी

चांदी की कीमतों ने इस हफ्ते निवेशकों को चौंकाया था। सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी, लेकिन आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के मुताबिक मंगलवार सुबह चांदी का भाव घटकर 2,35,440 रुपये प्रति किलो पर आ गया। वहीं Goodreturns के अनुसार कुछ रिटेल बाजारों में चांदी की कीमतें 2,57,900 रुपये प्रति किलो तक कोट की जा रही हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story