Gold Price Today 9 April 2026: सीजफायर के बाद सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, चेक करें आज के 24K और 22K के ताजा रेट

IBJA Gold Rates 9 April: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) के ऐलान के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 की सुबह तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (टैक्स सहित) 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज सुबह 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,121 रुपये पर खुला है।
IBJA के अनुसार आज के लेटेस्ट गोल्ड रेट (बिना टैक्स)
IBJA की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज सुबह कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धता और उनका भाव प्रति 10 ग्राम:
- 24 कैरेट सोना: 1,51,121 रुपये
- 23 कैरेट सोना: 1,50,516 रुपये
- 22 कैरेट सोना: 1,38,427 रुपये
- 18 कैरेट सोना: 1,13,341 रुपये
- 14 कैरेट सोना: 88,406 रुपये
बड़े शहरों में आज 24K और 22K सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)
अगर आप आज गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रिटेल मार्केट में आपके शहर का भाव जानना जरूरी है:
- दिल्ली: 24K - 1,53,970 रुपये | 22K - 1,41,150 रुपये
- मुंबई: 24K - 1,53,820 रुपये | 22K - 1,41,000 रुपये
- कोलकाता: 24K - 1,53,820 रुपये | 22K - 1,41,000 रुपये
- चेन्नई: 24K - 1,54,910 रुपये | 22K - 1,42,000 रुपये
- लखनऊ: 24K - 1,53,970 रुपये | 22K - 1,41,150 रुपये
- पटना: 24K - 1,53,870 रुपये | 22K - 1,41,050 रुपये
- जयपुर: 24K - 1,53,970 रुपये | 22K - 1,41,150 रुपये
- अहमदाबाद: 24K - 1,53,870 रुपये | 22K - 1,41,050 रुपये
वायदा बाजार (MCX) और इंटरनेशनल मार्केट का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह 0.1 प्रतिशत (157 रुपये) की मामूली गिरावट के साथ 1,51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो गोल्ड 4,842 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दिन यानी बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 3,200 रुपये (2.09 परसेंट) चढ़कर बंद हुआ था।
सीजफायर से सोने को क्यों मिला सपोर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ 14 दिन के सीजफायर की घोषणा का सीधा असर ग्लोबल मार्केट पर पड़ा है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस (Commodity) प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि युद्ध टलने से क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं कमजोर डॉलर और जियो-पॉलिटिकल टेंशन (Geo-political Tension) कम होने से निवेशकों का भरोसा वापस लौटा है, जिससे सोने की कीमतों को जबरदस्त सपोर्ट मिला है और ग्लोबल मार्केट में तेजी का माहौल है।
Tags
-
Home
-
Menu
