Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 7 November 2025: चार दिन की गिरावट के बाद गोल्ड ने फिर लगाई छलांग! रायपुर-भोपाल समेत पूरे देश में लौटी चमक, जानें आज का तजा रेट

DGold Price Today 7 November 2025:दिल्ली में आज 24K सोना ₹1,22,730 और रायपुर-भोपाल ₹1,22,630 पर पहुंचा। चांदी ₹1,52,600 प्रति किलो हुई। डॉलर कमजोर होने से सोने की कीमतों में हल्की तेजी लौटी।

Gold Rate Today 7 November 2025: चार दिन की गिरावट के बाद गोल्ड ने फिर लगाई छलांग! रायपुर-भोपाल समेत पूरे देश में लौटी चमक, जानें आज का तजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 7 November 2025: नई दिल्ली। चार दिन तक लगातार गिरने के बाद आज सोने की कीमतों में तेजी लौटी है। 7 नवंबर की सुबह दिल्ली, भोपाल और रायपुर समेत देशभर के सर्राफा बाजारों में गोल्ड रेट बढ़े हैं। डॉलर में हल्की कमजोरी और अमेरिका में सरकारी शटडाउन से पैदा हुई अनिश्चितता की वजह से निवेशक फिर सोने की ओर लौटे हैं।

आज का सोने का भाव (7 नवंबर 2025)
शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,12,510 1,22,730
भोपाल 1,12,410 1,22,630
रायपुर 1,12,410 1,22,630
मुंबई 1,12,360 1,22,580
चेन्नई 1,12,360 1,22,580
कोलकाता 1,12,360 1,22,580
जयपुर 1,12,510 1,22,730
अहमदाबा 1,12,410 1,22,630
लखनऊ 1,12,510 1,22,730
चंडीगढ़ 1,12,510 1,22,730
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,22,730 पर पहुंच गया है। रायपुर और भोपाल में भी ₹1,22,630 के आसपास कारोबार हो रहा है। बीते चार दिनों की गिरावट के बाद यह पहली बार है जब गोल्ड में ₹1,000 से ज़्यादा की रिकवरी आई है।
चांदी का ताज़ा रेट
चांदी में भी तेजी लौटी है। आज 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,52,600 हो गई है। इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी का हाजिर भाव $48.60 प्रति औंस तक बढ़ा है। यानी अब घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की चमक लौटने लगी है।
क्यों बढ़ा सोना-चांदी का दाम
अमेरिकी शटडाउन अब रिकॉर्ड लंबा खिंच गया है, जिससे वित्तीय बाजारों में चिंता बढ़ी है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई है, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिला। निवेशकों ने फिर “सुरक्षित निवेश” (Safe Haven) के तौर पर सोने की ओर रुख किया।
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोना $4,900 प्रति औंस तक जा सकता है। ANZ ने भी 2026 के मध्य तक $4,600 प्रति औंस का अनुमान जताया है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a senior journalist and news editor with 13+ years of experience in Indian politics, governance, crime, and geopolitics. With strong ground-reporting experience in Uttar Pradesh and Delhi, his work emphasizes evidence-based reporting, institutional accountability, and public-interest journalism. He currently serves as News Editor at NPG News.

Read MoreRead Less

Next Story