Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 6 November 2025: लगातार चौथे दिन गिरा सोना, रायपुर-भोपाल में भी सस्ता हुआ गोल्ड, पढ़े आज का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today 6 November 2025: 6 नवंबर को दिल्ली में सोना ₹1,21,620 और रायपुर-भोपाल ₹1,21,520 पर आ गया। लगातार चार दिन से मार्केट कमज़ोर है। जानिए क्यों गिर रहे हैं रेट और कब आ सकती रिकवरी।

Gold Rate Today 6 November 2025: लगातार चौथे दिन गिरा सोना, रायपुर-भोपाल में भी सस्ता हुआ गोल्ड, पढ़े आज का लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 6 November 2025: शादी-सीजन से ठीक पहले सोना लगातार सस्ता हो रहा है। 6 नवंबर की सुबह दिल्ली, रायपुर और भोपाल सहित अधिकांश शहरों में गोल्ड रेट नीचे आए हैं। डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय दबाव से गोल्ड मार्केट पर प्रेशर जारी है।

आज का सोने का भाव (6 नवंबर 2025)
शहर 22 कैरेट (₹/10 g) 24 कैरेट (₹/10 g)
दिल्ली 1,11,490 1,21,620
रायपुर 1,11,390 1,21,520
भोपाल 1,11,390 1,21,520
मुंबई 1,11,340 1,21,470
चेन्नई 1,11,340 1,21,470
कोलकाता 1,11,340 1,21,470
जयपुर 1,11,490 1,21,620
अहमदाबाद 1,11,390 1,21,520
लखनऊ 1,11,490 1,21,620
चंडीगढ़ 1,11,490 1,21,620
दिल्ली में गोल्ड ₹1,21,620 तक फिसला है जबकि भोपाल और रायपुर में यह ₹1,21,520 पर स्थिर है। पिछले चार दिनों में कीमतें करीब ₹1,500 घट चुकी हैं।
चांदी का ताज़ा रेट
आज चांदी भी नीचे फिसली है। दिल्ली में रेट ₹1,50,400 प्रति किलो है, जबकि इंदौर में औसत भाव ₹1,48,500 रहा। चेन्नई में अब भी चांदी सबसे महंगी है ₹1,64,900 प्रति किलो।
क्यों गिर रहे हैं रेट
डॉलर इंडेक्स 105 के ऊपर पहुंचा, जिससे सोने पर दबाव बढ़ा।
फेड की नीति स्थिर रहने से निवेशक सोने से दूर हो रहे हैं।
धनतेरस और दीवाली के बाद घरेलू खरीदारी कम हो गई है।
एक्सपर्ट क्या कहते हैं
HDFC Securities के सौमिल गांधी का कहना है त्योहारी मांग खत्म हो गई है। डॉलर कमज़ोर होने पर ही गोल्ड फिर ऊपर जा सकता है। रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने कहा, वैश्विक मार्केट में अभी सुधार नज़र आ रहा है, लेकिन लंबी अवधि में गोल्ड फिर मजबूत होगा।”
ट्रेंड (3 दिन का पैटर्न)
तारीख 24K औसत (₹/10 g) ट्रेंड
4 Nov 1,20,685 ↓ गिरावट
5 Nov 1,23,000 ↑ हल्की रिकवरी
6 Nov 1,21,500 ↓ फिर कमज़ोरी
चार दिन से लगातार दबाव है, लेकिन बाजार विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अगर डॉलर कमज़ोर हुआ तो रिकवरी जल्द शुरू हो सकती है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story