Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में फिर लौटी तेजी! एक हफ्ते में सोना 2860 रुपये तो चांदी 5000 रुपये हुई महंगी, जानें अपने शहर का 24 कैरेट गोल्ड का अपने शहर का हाल!

Gold Price Today (5 April 2026): भारतीय सर्राफा बाजार में लौटी तेजी। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 2860 रुपये और चांदी 5000 रुपये महंगी हुई। दिल्ली-मुंबई के लेटेस्ट रेट यहां देखें।

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में फिर लौटी तेजी! एक हफ्ते में सोना 2860 रुपये तो चांदी 5000 रुपये हुई महंगी, जानें अपने शहर का 24 कैरेट गोल्ड का अपने शहर का हाल
X

फोटो: AI

By Ragib Asim

नई दिल्ली 5 अप्रैल 2026। भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में सोने और चांदी (Precious Metals) की कीमतों में तेजी का दौर लगातार जारी है। वीकली बेसिस (Weekly Basis) पर बात करें, तो पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी ने खरीदारों की जेब पर भारी असर डाला है। रविवार, 5 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में 2860 रुपये महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 2600 रुपये का भारी उछाल आया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों ने भी लंबी छलांग लगाई है।

दिल्ली और मुंबई में आज का गोल्ड रेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,38,500 रुपये पर आ गया है। कमोडिटी हब मुंबई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये और 22 कैरेट 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। ग्लोबल मार्केट (Global Market) में भी तेजी का रुख है, जहां हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर टिका हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)

  • दिल्ली 1,38,500 1,51,080
  • मुंबई 1,38,350 1,50,930
  • चेन्नई 1,39,500 1,52,180
  • कोलकाता 1,38,350 1,50,930
  • हैदराबाद 1,38,350 1,50,930
  • जयपुर 1,38,500 1,51,080
  • लखनऊ 1,38,500 1,51,080
  • अहमदाबाद 1,38,400 1,50,980
  • भोपाल 1,38,400 1,50,980
  • चंडीगढ़ 1,38,500 1,51,080

चांदी भी हुई 5000 रुपये महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी (Silver) की कीमतों में भी भयंकर तेजी देखने को मिली है। एक सप्ताह के भीतर चांदी के दाम 5000 रुपये बढ़ गए हैं। 5 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। याद दिला दें कि इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को भी पार कर गई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story