Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: सोने के दाम में जोरदार तेजी, चांदी भी महंगी, 24 कैरेट गोल्ड 1.30 लाख के पार, पढ़ें अपने शहर का तजा रेट

Gold Price Today 4 December: 4 दिसंबर को सोने में तेज़ी लौटी है। दिल्ली-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,740 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1,91,100 प्रति किलो। जानें सभी शहरों के ताज़ा रेट।

Gold Price Today: सोने के दाम में जोरदार तेजी, चांदी भी महंगी, 24 कैरेट गोल्ड 1.30 लाख के पार, पढ़ें अपने शहर का तजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Price Today: देश में 4 दिसंबर की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,740 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, वहीं मुंबई में ₹1,30,590 प्रति 10 ग्राम का स्तर दर्ज किया गया है।

वैश्विक बाजारों में मजबूती, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और अमेरिका में ब्याज दर कटौती की उम्मीदों के चलते सोने-चांदी को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,207.67 प्रति औंस चल रहा है।

दिल्ली में आज का Gold Rate

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,30,740 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,860 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का रेट

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,590 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,19,710 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत

इन दोनों शहरों में भी आज 24 कैरेट सोना ₹1,30,590 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,19,710 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट

  • दिल्ली 119860 130740
  • मुंबई 119710 130590
  • अहमदाबाद 119760 130640
  • चेन्नई 119710 130590
  • कोलकाता 119710 130590
  • हैदराबाद 119710 130590
  • जयपुर 119860 130740
  • भोपाल 119760 130640
  • लखनऊ 119860 130740
  • चंडीगढ़ 119860 130740

चांदी में भी मजबूती, ₹1.91 लाख प्रति किलो के पास

सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। 4 दिसंबर की सुबह चांदी का भाव ₹1,91,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव $58.47 प्रति औंस दर्ज किया गया है।

फेडरल रिजर्व का फैसला बढ़ा सकता है गोल्ड की चमक

दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीदें तेज़ हो गई हैं। अगर ब्याज दरों में कटौती होती है तो बॉन्ड की आकर्षकता घटेगी और निवेशक सोने जैसे Safe Haven में निवेश बढ़ाएंगे, जिससे कीमतों में और उछाल आ सकता है। फेड की अहम बैठक 9–10 दिसंबर को होने जा रही है।

क्यों बढ़ रही हैं Gold–Silver की कीमतें?

घरेलू मांग के अलावा डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, अमेरिकी इंटरेस्ट रेट पॉलिसी, महंगाई, और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता जैसे फैक्टर्स सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर असर डालते हैं। मौजूदा हालात में ये सभी संकेतक कीमती धातुओं के पक्ष में बने हुए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story