Begin typing your search above and press return to search.

सोने का भाव आज 3 जनवरी 2026: 3 जनवरी को सोने के दाम क्या हैं? जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K, 14K सोने के आज के ताजा रेट

Gold Price Today 3 January 2026: आज भारत में सोने के भाव क्या हैं? अलग-अलग शहरों और बाजारों के लेटेस्ट रेट एक जगह।

सोने का भाव आज 3 जनवरी 2026: 3 जनवरी को सोने के दाम क्या हैं? जानें अपने शहर में 4K, 22K, 18K, 14K सोने के आज के ताजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 3 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेतों का असर सीधे दामों पर दिख रहा है। 3 जनवरी 2026 को देश में सोने के भाव अलग-अलग बाजारों और प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए हैं। सप्ताहांत के कारण कई जगह शुक्रवार के बंद भाव ही मान्य हैं।

अलग-अलग बाजारों में सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड जेवेल्लेर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोना 1,36,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 1,36,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

आज का सोने का भाव (IBJA के आधार पर)

  • 24 कैरेट सोना 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • 23 कैरेट सोना 1,34,242 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • 18 कैरेट सोना 1,01,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • 14 कैरेट सोने की कीमत 78,848 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 24 कैरेट सोना 1,36,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,25,010 रुपये पर है। मुंबई, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और केरल में 24 कैरेट सोना 1,36,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,860 रुपये दर्ज किया गया।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,37,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,25,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पटना, अहमदाबाद और इंदौर में 24 कैरेट सोना 1,36,260 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये बढ़कर 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा था।

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

PTI-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि सोने में हालिया तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें अहम वजह हो सकती हैं। उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों में अमेरिकी मैक्रो डेटा जारी होने से पहले सोना 4,250 से 4,335 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर सकता है।

बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बनी हुई है। केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी भी कीमतों को सपोर्ट दे रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story