Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 26 MAy 2025: सोने की चमक पड़ी फीकी! 400 रुपये की गिरावट, जानिए आज का ताज़ा रेट

Gold-Silver Price Today 26 MAy 2025: 26 मई 2025, सोमवार की सुबह सोने के बाजार में मायूसी लेकर आई। बीते हफ्ते की तुलना में आज सोने के दाम में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Silver Price Today 24 Carat: सोना फिर पहुंचा 95,000 के पार! चांदी 1.09 लाख के करीब, जानें आपके शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 26 MAy 2025: 26 मई 2025, सोमवार की सुबह सोने के बाजार में मायूसी लेकर आई। बीते हफ्ते की तुलना में आज सोने के दाम में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जहां बीते कुछ दिनों तक सोना लगातार मजबूती के साथ ट्रेंड कर रहा था, वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में ही यह लाल निशान पर खुला।

आज 24 कैरेट सोना ₹97,700 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹89,600 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गिरावट के इस दौर में निवेशक थोड़ा सतर्क नजर आ रहे हैं, वहीं खरीदारों को यह मौका काफी मुफीद लग रहा है।

दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में क्या है आज का रेट?

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹89,650 ₹97,790
  • मुंबई ₹89,300 ₹97,640
  • चेन्नई ₹89,500 ₹97,640
  • कोलकाता ₹89,300 ₹97,640
  • जयपुर ₹89,650 ₹97,790
  • नोएडा ₹89,650 ₹97,790
  • गाजियाबाद ₹89,650 ₹97,790
  • लखनऊ ₹89,650 ₹97,790
  • बंगलुरु ₹89,500 ₹97,640
  • पटना ₹89,500 ₹97,640

चांदी की बात करें तो...

सोने की गिरावट के उलट, चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली है। आज यानी 26 मई 2025 को चांदी ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। बीते सप्ताह की तुलना में यह ₹100 महंगी हो गई है। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में चांदी की मांग भी बढ़ती जा रही है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story