Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 21 November: खुशखबरी! 21 नवंबर को सस्ता गया सोना, औंधे मुंह गिरी चांदी, पढ़ें आज 24 कैरेट गोल्ड कितने का मिल रहा है?

Gold Price Today: 21 नवंबर को सोने के दामों में गिरावट आई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 124400 रुपये प्रति 10 ग्राम और देशभर में मुंबई–चेन्नई में 124250 रुपये रहा। चांदी भी सस्ती होकर 164900 रुपये प्रति किलो पर आई। जानें सभी शहरों का ताजा रेट।

Gold Price Today 21 November: खुशखबरी! 21 नवंबर को सस्ता गया सोना, औंधे मुंह गिरी चांदी, पढ़ें आज 24 कैरेट गोल्ड कितने का मिल रहा है?
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 21 November: 21 नवंबर को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 124400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 114040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती से गोल्ड की मांग पर असर पड़ा है, जिसका सीधा प्रभाव घरेलू बाजार की कीमतों पर दिख रहा है।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना दबाव में है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,061.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। ऐसे में देशभर के कई शहरों में सोने के दाम नीचे आए हैं।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 124250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
यहां भी 24 कैरेट सोना 124250 रुपये और 22 कैरेट सोना 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।-
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 114040 124400
मुंबई 113890 124250
अहमदाबाद 113940 124300
चेन्नई 113890 124250
कोलकाता 113890 124250
हैदराबाद 113890 124250
जयपुर 114040 124400
भोपाल 113940 124300
लखनऊ 114040 124400
चंडीगढ़ 114040 124400
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने की तरह चांदी भी सस्ती हुई है। 21 नवंबर को चांदी का भाव गिरकर 164900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव भी कम होकर 50.73 डॉलर प्रति औंस हो गया है। विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल संकेतों के साथ-साथ घरेलू मांग में कमी भी कीमतों पर असर डाल रही है।
गोल्ड का आगे का रुझान
गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर जा सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story