Gold Rate 19 March: सोने-चांदी की कीमतों में फिर भारी गिरावट, US-ईरान युद्ध के बीच लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जानें दिल्ली-मुंबई का लेटेस्ट रेट

फोटो: NPG News
नई दिल्ली 19 मार्च 2026: 19 मार्च को देश के सराफा बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतों में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड लुढ़ककर 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस भारी गिरावट के पीछे अमेरिकी सेंट्रल बैंक 'फेडरल रिजर्व' (US Federal Reserve) का ब्याज दरों में बदलाव न करने का फैसला और मिडिल ईस्ट का बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव मुख्य कारण है।
लगातार गिर रहे सोने के दाम
साथ ही देश भर में सोने की कीमतों में गिरावट का ट्रेंड जारी है। 19 मार्च की सुबह दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,57,890 रुपये और 22 कैरेट 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, मुंबई (Mumbai), चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,57,740 रुपये पर आ गया है। पुणे और बेंगलुरु जैसे टेक हब में भी कीमतें इसी स्तर पर ट्रेड कर रही हैं।
सराफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, इससे एक दिन पहले (18 मार्च) भी दिल्ली में सोने की कीमत 1,000 रुपये (0.62%) टूटकर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में फिलहाल हाजिर सोने का भाव 4,989.65 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।
US Fed का फैसला- क्यों गिर रहा है बाजार?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में इस करेक्शन का सीधा कनेक्शन अमेरिका से है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक 'फेडरल रिजर्व' ने बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट्स (Interest Rates) में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 3.50 परसेंट-3.75 परसेंट की रेंज में स्थिर रखा है। इससे पहले जनवरी की मीटिंग में भी दरों को जस का तस रखा गया था।
US Fed के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने अपने बयान में कहा है कि US-ईरान जंग (US-Iran War) के कारण ग्लोबल लेवल पर महंगाई बढ़ने की आशंका है। उन्होंने साफ कहा कि अगर महंगाई कंट्रोल में नहीं आती, तो ब्याज दरों में कटौती नहीं की जाएगी। रेट कट न होने और लेबर डिमांड कमजोर पड़ने की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (Gold Rate on 19 March):
शहर (City) 22 कैरेट सोने का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का भाव (₹)
- दिल्ली 1,44,740 1,57,890
- मुंबई 1,44,590 1,57,740
- अहमदाबाद 1,44,640 1,57,790
- चेन्नई 1,44,590 1,57,740
- कोलकाता 1,44,590 1,57,740
- हैदराबाद 1,44,590 1,57,740
- जयपुर 1,44,740 1,57,890
- भोपाल 1,44,640 1,57,790
- लखनऊ 1,44,740 1,57,890
- चंडीगढ़ 1,44,740 1,57,890
चांदी की कीमतों में भी भारी करेक्शन
गोल्ड के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी (Silver Price) में भी नरमी देखी जा रही है। 19 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 6,000 रुपये (2.28 प्रतिशत) का गोता लगाकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का हाजिर भाव फिलहाल 79.92 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।
Tags
-
Home
-
Menu
