Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: सोने ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, धनतेरस से पहले 1.3 लाख रुपये के पार, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए आपके शहर का ताज़ा भाव

Gold Price 17 October 2025: धनतेरस से पहले सोने और चांदी के दामों में रिकॉर्ड तेजी। एमसीएक्स पर गोल्ड 131896 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 170353 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। जानिए आपके शहर का ताज़ा रेट।

Gold Price Today: सोने ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, धनतेरस से पहले 1.3 लाख रुपये के पार, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए आपके शहर का ताज़ा भाव
X
By Ragib Asim

Gold Price Today: धनतेरस से पहले ही सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिला है। कई कमोडिटी एक्सपर्ट्स ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस धनतेरस पर सोना 130000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है। लेकिन त्योहार से एक दिन पहले ही सोने की कीमत इस आंकड़े के पार निकल गई है।

शुक्रवार की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव 131896 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसमें 2044 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने ने अब तक 131026 रुपये का लो रिकॉर्ड और 131920 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
वहीं चांदी ने भी तेज़ी में सोने को पीछे छोड़ दिया है। सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर एमसीएक्स पर चांदी का भाव 170353 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। इसमें 2690 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई।
एमसीएक्स पर गोल्ड और सिल्वर की मौजूदा स्थिति
Gold (सुबह 9:31 बजे): 131896 रुपये प्रति 10 ग्राम: उछाल 2044 रुपये
Gold Low: 131026 रुपये
Gold High: 131920 रुपये
Silver (सुबह 9:38 बजे): 170353 रुपये प्रति किलो: उछाल 2690 रुपये
Silver Low: 167006 रुपये
Silver High: 170368 रुपये
कमोडिटी एनालिस्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स की कमजोरी, सेफ इन्वेस्टमेंट की मांग और त्योहारी डिमांड ने सोने-चांदी दोनों के दामों को ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
देशभर के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का रेट
शहर सोने का भाव (10 ग्राम) चांदी की कीमत (1 किलो)
पटना	131980 रुपये	169950 रुपये
जयपुर 132030 रुपये 169720 रुपये
कानपुर 132080 रुपये 169790 रुपये
लखनऊ 132080 रुपये 169790 रुपये
भोपाल 132080 रुपये 169820 रुपये
इंदौर 132080 रुपये 169820 रुपये
चंडीगढ़ 131920 रुपये 169640 रुपये
रायपुर 131880 रुपये 169570 रुपये
रायपुर में सोना सबसे सस्ता है, जहां 10 ग्राम की कीमत 131880 रुपये दर्ज की गई है। वहीं कानपुर, लखनऊ और भोपाल में सोने के दाम सबसे ज्यादा हैं, 132080 रुपये प्रति 10 ग्राम तक। चांदी के मामले में पटना में सबसे ऊंचा भाव 169950 रुपये प्रति किलो है, जबकि रायपुर में सबसे कम 169570 रुपये प्रति किलो।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम
एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया भर में राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक दबाव के चलते निवेशकों की दिलचस्पी कीमती धातुओं में बढ़ी है। डॉलर की कमजोरी, कच्चे तेल की स्थिरता और फेस्टिव सीजन की बढ़ती मांग ने सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दिया है। भारत में ज्वेलरी डिमांड में तेज़ी और औद्योगिक क्षेत्र में सिल्वर की खपत में वृद्धि भी इस बढ़ोतरी के पीछे अहम कारण हैं।
मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान
कमोडिटी मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अगर यह तेजी बनी रही, तो आने वाले दिनों में सोना 132500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 172000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ इसे धनतेरस-दीवाली सीजन की अस्थायी तेजी बताते हैं, जो त्योहारों के बाद थोड़ी कम हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story