Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 12 November 2025: सोने की कीमत की फिर लगी आग! चांदी में भी जबरदस्त उछाल, रायपुर-भोपाल में भी बढ़े रेट, जानिए MP-छत्तीसगढ़ के शहरों के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today 12 November 2025: आज 12 नवंबर 2025 को 24 कैरट सोना ₹1,25,980 और चांदी ₹1,60,100 प्रति किलो पर पहुंची। रायपुर-भोपाल में भी कीमतों में तेजी। जानिए देशभर के लेटेस्ट रेट।

Gold Price Today 12 November 2025: सोने की कीमत की फिर लगी आग! चांदी में भी जबरदस्त उछाल, रायपुर-भोपाल में भी बढ़े रेट, जानिए MP-छत्तीसगढ़ के शहरों के लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 12 November 2025: सोने-चांदी (Gold–Silver) की कीमत में आज फिर तेजी देखने को मिल रही है। 11 नवंबर के उछाल के बाद 12 नवंबर 2025 को भी कीमती धातुएं मजबूत ट्रेंड में कारोबार कर रही हैं। डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज-दर कटौती के संकेतों ने गोल्ड को नई ताकत दी है।

एमसीएक्स (MCX) पर दिसंबर वायदा सोना करीब 1% चढ़कर ₹1,25,850 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,60,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह के कारोबार में 24 कैरट गोल्ड ₹1,25,980 और 22 कैरट गोल्ड ₹1,15,510 प्रति 10 ग्राम पर है।
दिल्ली और मेट्रो शहरों में सोने की कीमत
शहर 22 कैरट (₹/10g) 24 कैरट (₹/10g)
दिल्ली	        1,15,510	1,25,980
मुंबई 1,15,360 1,25,850
चेन्नई 1,15,360 1,25,850
कोलकाता 1,15,360 1,25,850
हैदराबाद 1,15,360 1,25,850
अहमदाबाद 1,15,410 1,25,880
जयपुर 1,15,510 1,25,980
भोपाल 1,15,410 1,25,880
लखनऊ 1,15,510 1,25,980
चंडीगढ़ 1,15,510 1,25,980
रायपुर–भोपाल के रेट
रायपुर और भोपाल में भी गोल्ड मार्केट में तेजी देखने को मिली है। रायपुर के सराफा बाजार में 24 कैरट सोना ₹1,25,880 और 22 कैरट ₹1,15,420 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। भोपाल में भी इसी रेंज में तेजी है, जहां 24 कैरट सोना ₹1,25,850 तक पहुंच गया। ज्वेलर्स के मुताबिक शादी सीजन के चलते मांग बढ़ने से प्राइस में फिर जान आई है।
क्यों बढ़ रहा है सोना और चांदी का भाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर स्टीफन मिरान ने हाल में संकेत दिए हैं कि ब्याज दर में 0.50% तक कटौती की जा सकती है। यह कदम महंगाई और बेरोजगारी को संतुलित करने के लिए माना जा रहा है, और इससे गोल्ड को बड़ा सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, अमेरिकी सरकारी विभागों का शटडाउन अब नियंत्रण में है और बाजार में जोखिम कम होने से भी निवेशक फिर से गोल्ड की ओर लौटे हैं।
चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी भी आज मजबूत है। देशभर में ₹1,60,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। घरेलू बाजार में त्योहार और शादी सीजन के चलते इंडस्ट्रियल व ज्वेलरी डिमांड दोनों से चांदी को सपोर्ट मिला है। ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी का भाव $49.10 प्रति औंस पर पहुंच गया।
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, आयात शुल्क, टैक्स और रुपये-डॉलर की दरों पर निर्भर करती है। त्योहारों और शादी सीजन में मांग बढ़ते ही कीमतें ऊपर जाती हैं।
24 कैरट सोना 999 शुद्धता वाला माना जाता है, जबकि 22 कैरट में लगभग 91% सोना और बाकी धातुएं (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती हैं। खरीदारी के समय BIS हॉलमार्क ज़रूर देखें यही असली गुणवत्ता की सरकारी गारंटी होती है। आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर ताज़ा IBJA रेट भी जान सकते हैं या ibja.co पर देख सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story