Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 10 October: करवाचौथ पर फिर महंगा हुआ, लगातार 5वें दिन बढ़े दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Gold Price Today: करवाचौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,24,310, मुंबई में ₹1,24,160 प्रति 10 ग्राम. चांदी ₹1,67,100/kg पर पहुंची.

Gold Price in India: भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है? जानिए पूरा फॉर्मूला (Latest 2025)
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 10 October: करवाचौथ (Karwa Chauth) के दिन सोने के दाम फिर छलांग लगा दिए हैं। लगातार 5वें दिन कीमतों में तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) का दाम आज ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट (22K) का भाव ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

त्योहारों के मौसम में सोने की मांग में बढ़ोतरी के साथ ही, कमजोर डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी (Central Bank Gold Buying) ने वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव को सहारा दिया है।

सोने की कीमतें 10 बड़े शहरों में (10 अक्टूबर 2025)

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

दिल्ली	    1,13,960	1,24,310
मुंबई 1,13,810 1,24,160
चेन्नई 1,13,810 1,24,160
कोलकाता 1,13,810 1,24,160
जयपुर 1,13,960 1,24,310
लखनऊ 1,13,960 1,24,310
चंडीगढ़ 1,13,960 1,24,310
अहमदाबाद 1,13,860 1,24,210
भोपाल 1,13,860 1,24,210
हैदराबाद 1,13,810 1,24,160

लगातार पांच दिन से बढ़त

पिछले 5 दिनों में सोने की कीमतों में औसतन ₹1,400–₹1,700 प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि करवाचौथ के बाद धनतेरस और दिवाली की खरीदारी के चलते भाव में और तेजी आ सकती है।

ग्लोबल मार्केट फैक्टर्स

अमेरिका में सरकारी शटडाउन (US Government Shutdown) का खतरा निवेशक सुरक्षित एसेट के रूप में सोने की ओर बढ़ रहे हैं। Fed Rate Cuts की उम्मीदें- सोने में निवेश को और आकर्षक बना रही हैं। कमजोर डॉलर इंडेक्स और चीन-रूस जैसे देशों की बढ़ती सोने की खरीद ने कीमतों को ऊपर धकेला है।वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से सोना “सेफ हेवन एसेट” के रूप में फिर लोकप्रिय हो रहा है।

चांदी की बात करें तो...

सोने की तरह ही चांदी भी इस वक्त रफ्तार पर है। 10 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹1,67,100 प्रति किलो पहुंच गया है। सितंबर महीने में चांदी के दामों में 19.4% उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोने में इसी अवधि में 13% की बढ़ोतरी हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर डॉलर कमजोर रहता है और फेड की ब्याज दरों में और कटौती होती है, तो दिवाली से पहले चांदी ₹1,75,000/kg का स्तर छू सकती है।

आने वाले दिनों में क्या उम्मीद?

विश्लेषकों का अनुमान है की त्योहारों की डिमांड के चलते Gold ETF में inflow बढ़ेगा, ज्वेलरी सेक्टर की खरीदी (Wedding Demand) तेजी बनाए रखेगी, दिसंबर तक 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,27,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
आप को बता दें भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक संपत्ति है। करवाचौथ और दिवाली जैसे पर्वों के दौरान खरीदारी में उछाल सीधे भावों पर असर डालता है। डॉलर इंडेक्स, फेड नीति और क्रूड ऑयल मूवमेंट आने वाले दिनों के लिए मुख्य निर्णायक कारक रहेंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story