Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 10 August: सोना चांदी के दाम में लगी आग, रायपुर समेत देश के 11 बड़े शहरों में 22K और 24K का ताज़ा रेट देखें

Gold Price Today 10 August 2025: सोने के दाम में इस हफ्ते ₹1690 की तेजी, रायपुर, दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट का ताज़ा भाव यहां देखें।

Gold Price Today 10 August: सोना चांदी के दाम में लगी आग, रायपुर समेत देश के 11 बड़े शहरों में 22K और 24K का ताज़ा रेट देखें
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 10 August 2025: सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार तेजी देखी जा रही है। 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में ₹1690 महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में ₹1550 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। 10 अगस्त 2025 को देशभर के प्रमुख शहरों में सोने का ताज़ा रेट इस प्रकार है—

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 94,600 1,03,190
  • मुंबई 94,450 1,03,040
  • कोलकाता 94,450 1,03,040
  • चेन्नई 94,450 1,03,040
  • जयपुर 94,600 1,03,190
  • लखनऊ 94,600 1,03,190
  • चंडीगढ़ 94,600 1,03,190
  • भोपाल 94,500 1,03,090
  • अहमदाबाद 94,500 1,03,090
  • हैदराबाद 94,450 1,03,040
  • रायपुर 94,550 1,03,100

चांदी का भाव

चांदी में भी इस हफ्ते तेज़ी आई है। 10 अगस्त को देशभर में इसका भाव ₹1,17,000 प्रति किलोग्राम है। इंदौर सराफा बाजार में यह ₹1,16,500 प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story