Gold-Silver Price Today 13 February: दिल्ली में सस्ता हुआ सोना! 750 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट, जानें आपके शहर में 24 और 22 कैरेट का आज का भाव
Gold-Silver Price Today 13 February: 13 फरवरी को दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना 750 रुपये सस्ता! जानें 24 और 22 कैरेट का भाव, चांदी के दाम और कीमत गिरने की वजह।

Gold-Silver Price Today 13 February: आज तीसरे दिन दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना सस्ता हुआ है। अगर कल के दाम से की सोने के भाव की तुलना जाए तो इसमें करीबन 750 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 79,300 रुपये के आसपास आ गया है। आज 13 फरवरी गुरुवार को 24 और 22 कैरेट सोने का दाम में 750 रुपये तक कम हुआ है। चेक करें सोने-चांदी का भाव और रेट गिरने के कारण।
सोने की कीमत में गिरावट के कारण
हाल ही में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जिसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है क्योंकि अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के नए आंकड़े जल्द ही जारी होने वाले हैं। इन आंकड़ों से यह तय होगा कि वहां की ब्याज दरें कम होंगी या नहीं। अगर ब्याज दरें ऊंची बनी रहती हैं, तो निवेशक सोने की बजाय अन्य विकल्पों की ओर आकर्षित होंगे, जिससे सोने की मांग घटेगी और कीमतों में गिरावट आएगी।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती का भी असर सोने की कीमत पर पड़ा है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना महंगा हो जाता है और निवेशकों की इसमें रुचि कम हो जाती है। वहीं, भारतीय बाजार में भी सोने की कीमत पर दबाव बना हुआ है, लेकिन शादी-ब्याह और त्योहारों के कारण इसकी मांग बनी रहने की संभावना है। यदि वैश्विक स्तर पर कोई बड़ा आर्थिक बदलाव नहीं होता है, तो कीमतें धीरे-धीरे स्थिर हो सकती हैं।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 750 रुपये की गिरावट आई है। यहां दाम 86,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 86,660 रुपये और 22 कैरेट सोना 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 13 फरवरी 2025 का दाम।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 79,540 86,810
- चेन्नई 79,390 86,660
- मुंबई 79,390 86,660
- कोलकाता 79,390 86,660
13 फरवरी को चांदी की कीमत
13 फरवरी को चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसके रेट में बदलाव नहीं हुआ है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।