Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 08 April 2024: सोना-चांदी के दाम में लगी आग, 10 ग्राम गोल्ड 70,000 रुपये के पास

Gold-Silver Price Today 08 April 2024: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और दोनों के वायदा ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए नये रिकॉर्ड बना लिए। घरेलू वायदा बाजार में पिछले सप्ताह सोना पहली बार 70 हजार रुपये पार कर गया था और आज यह पहली बार 71 हजार पार कर गया।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 08 April 2024: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और दोनों के वायदा ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए नये रिकॉर्ड बना लिए। घरेलू वायदा बाजार में पिछले सप्ताह सोना पहली बार 70 हजार रुपये पार कर गया था और आज यह पहली बार 71 हजार पार कर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर को छू चुके हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटी के कमोडिटी व करेंसी हैड अनुज गुप्ता ने कहा कि फेड द्वारा ब्याज दरें संभावना से सोने के भाव बीते दिनों में काफी बढ़ चुके हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के कारण इसके भाव नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही है। लेकिन बाद में इसके भाव बढकर 70,544 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च भाव पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 363 रुपये की तेजी के साथ 70,999 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 353 रुपये की तेजी के साथ 70,989 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।इस समय इसने 71,057 रुपये के भाव पर दिन का और अब तक का उच्च स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव का आज निचला स्तर 70,940 रुपये रहा।

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई और इसने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 732 रुपये की तेजी के साथ 81,595 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 763 रुपये की तेजी के साथ 81,626 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 81,955 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया, जबकि आज दिन का निचला स्तर 81,557 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत जरूर सुस्त रही। लेकिन शुरुआती सुस्ती के बाद इसके भाव बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। Comex पर सोना 2,343.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,345.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,366.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,372.50 डॉलर के भाव पर अब तक का उच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.55 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.59 डॉलर की तेजी के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 28.19 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story