Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 05 April 2024: सोना-चांदी के दाम में लगी आग, 10 ग्राम गोल्ड 70,000 रुपये के पास

Gold-Silver Price Today 05 April 2024: सोने और चांदी के दामों में भारी उछाल देखा जा रहा है. सोना 69000 को पार कर चुका है तो वहीं, चांदी 79000 से आगे निकल चुकी है। जिसकी वजह से लोगों को इन्हें खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 05 April 2024: सोने और चांदी के दामों में भारी उछाल देखा जा रहा है. सोना 69000 को पार कर चुका है तो वहीं, चांदी 79000 से आगे निकल चुकी है। जिसकी वजह से लोगों को इन्हें खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आज आप शुक्रवार को गोल्ड या सिल्वर के आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो इनकी ताजा कीमतों को जान लें।

24 कैरेट सोना 69,660 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। सोने के दाम आज थोड़े कम हुए हैं. वहीं, चांदी 79893 प्रति किलो की कीमत पर बिक रही है। ये दाम MCX ने जारी किए. चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। सोने और चांदी के दामों ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। आने वाले समय में इनके दामों के और भी बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध है जबकि 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध है। 22 कैरेट सोने में 9% अलग-अलग धातुओं (जैसे जिंक, तांबा, चांदी) से बनाया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध है लेकिन आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए 22 कैरेट सोना अधिकांश दुकानदार बेचते हैं।

सोने की शुद्धता का पता कैसे लगाएं

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता को निर्धारित करने के लिए हॉल मार्क देता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण 999, 23 कैरेट 958, 22 कैरेट 916, 21 कैरेट 875 और 18 कैरेट 750 लिखा हैं। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है लेकिन कुछ लोग 18 कैरेट भी कहते हैं। 24 से अधिक कैरेट वाले सोने को शुद्ध मानते है अधिक कैरेट वाले सोना अधिक शुद्ध होता है।

SMS से जानें सोने-चांदी के ताजा दाम

22 और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत जानने के लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा, जिसके बाद ताजा कीमत SMS से पता चल जाएंगी। आप आधिकारिक वेबसाइट www.ibja.com या ibjarates साइट पर जाकर भी इनकी ताजा अपडेट ले सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story