Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Price Today: आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट आज फिर स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई से लेकर CG–MP तक के ताज़ा दाम

Fuel Price Today: भारत में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata के साथ CG के Raipur–Bilaspur और MP के Bhopal–Indore के ताज़ा रेट देखें। जानें कीमतें कैसे तय होती हैं और पिछले दो साल से क्यों स्थिर हैं।

Petrol Price Today: आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट आज फिर स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई से लेकर CG–MP तक के ताज़ा दाम
X

Petrol Price Today: आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट आज फिर स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई से लेकर CG–MP तक के ताज़ा दाम

By Ragib Asim

Fuel Rates Today in India: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर रहे हैं। रोज सुबह 6 बजे तेल विपणन कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और रुपये-डॉलर की चाल पर आधारित होती हैं। बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलती है। दामों का असर आम आदमी से लेकर ट्रांसपोर्ट और मंडी सिस्टम तक पर पड़ता है, इसलिए रोज़ाना के रेट जानना बेहद ज़रूरी है।

आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम — 25 नवंबर 2025

दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 पर बना हुआ है

जबकि चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 है।

कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 पर स्थिर है।

अहमदाबाद में पेट्रोल ₹94.49 और डीजल ₹90.17

बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹89.02

हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70

जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 और डीजल ₹90.21

लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.80

पुणे में पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57

चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45

सूरत में पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00

नासिक में पेट्रोल ₹95.50 और डीजल ₹89.50 प्रति लीटर है।

छत्तीसगढ़ फ्यूल प्राइस टुडे- 25 नवंबर 2025

रायपुर में पेट्रोल ₹99.44 और डीजल ₹93.39 प्रति लीटर पर बना हुआ है, जो पिछले दिनों के औसत रेंज के अनुरूप है। बिलासपुर में पेट्रोल ₹100.08 और डीजल ₹94.03, दुर्ग में पेट्रोल ₹99.77 और डीजल ₹93.72, कोरबा में पेट्रोल ₹99.44 और डीजल ₹93.39, धमतरी में पेट्रोल ₹100.62 और डीजल ₹94.55 और राजनांदगांव में पेट्रोल ₹100.22 और डीजल ₹94.16 दर्ज है। राज्य में Dynamic Fuel Pricing प्रणाली के कारण दाम सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं।

मध्य प्रदेश फ्यूल प्राइस टुडे- 25 नवंबर 2025

MP में पेट्रोल के दाम अभी भी ₹106 के आस-पास स्थिर हैं। भोपाल में पेट्रोल ₹106.52 और डीजल ₹91.89 पर कायम है। इंदौर में पेट्रोल ₹106.48 और डीजल ₹91.88, जबलपुर में पेट्रोल ₹106.42 और डीजल ₹91.89, ग्वालियर में पेट्रोल ₹106.45 और डीजल ₹91.89 है। MP में दाम पिछले कई महीनों से लगभग एक ही रेंज में चल रहे हैं क्योंकि राज्य स्तर पर VAT स्थिर रखा गया है।

कीमतें दो साल से स्थिर क्यों हैं?

2022 और 2024 में केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती के बाद कीमतें स्थिरता के चरण में बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें कभी-कभी ऊपर-नीचे होती हैं पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ईंधन रेट समान रेंज में बने हुए हैं। मार्च 2024 की केंद्रीय कटौती (₹2/L पेट्रोल-डीजल) के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story