Begin typing your search above and press return to search.

EPFO Interest Update: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, कब आएगा ब्याज का पैसा? अपने मोबाइल से ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस और इंटरेस्ट रेट

EPFO Interest Rate 2025-26: सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ ब्याज दर तय कर दी है। जानें 7 करोड़ खाताधारकों के अकाउंट में कब क्रेडिट होगा पैसा और बैलेंस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

EPFO Interest Update: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, कब आएगा ब्याज का पैसा? अपने मोबाइल से ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस और इंटरेस्ट रेट
X

फोटो: AI जेनरेटेड 

By Ragib Asim

EPFO Interest Rate 2025-26: देश के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) की ब्याज दरें 8.25 परसेंट पर बरकरार रखी हैं। मार्च का महीना खत्म होने को है और ऐसे में करोड़ों सब्सक्राइबर्स के मन में बस एक ही सवाल है- मेहनत की कमाई पर मिलने वाला यह ब्याज खाते में कब क्रेडिट होगा और इसे चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

कैसे कैलकुलेट होता है आपका पैसा?

भले ही आपके खाते में ब्याज का पैसा साल में एक बार दिखता हो लेकिन ईपीएफओ (EPFO) इसकी गणना हर महीने करता है। सरल भाषा में समझें तो आपके पीएफ खाते में हर महीने जो रकम जमा होती है उस पर उसी महीने से ब्याज लगना शुरू हो जाता है। पूरे 12 महीनों के इस ब्याज को जोड़कर वित्त वर्ष के अंत यानी 31 मार्च को फाइनल कर दिया जाता है। चूंकि सरकार ने इस बार भी सवा 8 फीसदी की शानदार दर तय की है इसलिए कंपाउंडिंग का फायदा आपकी सेविंग्स को और रफ्तार देगा।

कब आएगा खाते में पैसा?

आमतौर पर ईपीएफओ वित्त वर्ष खत्म होने के बाद डेटा प्रोसेसिंग शुरू करता है। पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो ब्याज की रकम अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर के बीच खातों में क्रेडिट होना शुरू हो जाती है। हालांकि तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण कई बार अलग-अलग क्षेत्रों (Regions) के हिसाब से पैसे आने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर आप इस बीच नौकरी बदलते हैं तो पुराना फंड और उसका ब्याज आपके नए यूएएन (UAN) खाते में सुरक्षित रूप से ट्रांसफर कर दिया जाता है।

घर बैठे कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस?

अपना ईपीएफ बैलेंस और ब्याज का स्टेटस चेक करना अब बहुत आसान है। आप इन 3 तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल पोर्टल: epfindia.gov.in पर जाएं अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें और 'View Passbook' सेक्शन में जाकर सालभर की 'Interest Credit' एंट्री चेक करें।
  • UMANG ऐप: सरकार के उमंग ऐप पर ईपीएफओ सर्विस में जाकर अपनी पासबुक देख सकते हैं।
  • SMS अलर्ट: अगर आपका मोबाइल नंबर यूएएन के साथ लिंक है तो आप 'EPFOHO UAN' लिखकर 7738299899 पर भेजकर भी अपना बैलेंस जान सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story