EPFO Update: क्या आपके PF अकाउंट से लिंक बैंक खाता हो गया है बंद? घर बैठे ऐसे करें अपडेट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

EPFO Update: क्या आपके PF अकाउंट से लिंक बैंक खाता हो गया है बंद? घर बैठे ऐसे करें अपडेट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस
X
EPF Bank Account Update: अगर आपके पीएफ अकाउंट से लिंक बैंक खाता बंद हो गया है तो आपका PF Withdrawal अटक सकता है। UAN पोर्टल पर घर बैठे बैंक डिटेल अपडेट करने का आसान ऑनलाइन प्रोसेस जानें।

EPF Bank Account Update: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सब्सक्राइबर्स के लिए एक अहम अलर्ट है। अगर आपके पीएफ (PF) अकाउंट में किसी ऐसे बैंक खाते की डिटेल दर्ज है जो अब बंद हो चुका है तो आपका पीएफ विड्रॉल (PF Withdrawal) अटक सकता है। आप घर बैठे ईपीएफओ मेंबर पोर्टल (EPFO Member Portal) पर लॉग-इन करके अपने नए बैंक अकाउंट की डिटेल आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

PF विड्रॉल के लिए एक्टिव बैंक अकाउंट है जरूरी

जब भी कोई एंप्लॉयी नौकरी बदलता है तो अक्सर उसका सैलरी अकाउंट भी बदल जाता है। फाइनेंस एक्सपर्ट्स के अनुसार ईपीएफ (EPF) सब्सक्राइबर्स को समय-समय पर अपनी बैंक और KYC डिटेल्स चेक करते रहना चाहिए। अगर आपने पीएफ फंड निकालने के लिए अप्लाई किया है और EPFO में दर्ज आपका पुराना बैंक खाता डीएक्टिवेट या बंद हो चुका है तो पैसा आपके पास नहीं पहुंचेगा। इसलिए विड्रॉल से पहले पुराने खाते की जगह नए और एक्टिव बैंक अकाउंट की डिटेल अपडेट करना बहुत जरूरी है।

अकाउंट अपडेट करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ईपीएफओ पोर्टल पर नई बैंक डिटेल डालने से पहले यह कन्फर्म कर लें कि आपका नया अकाउंट पूरी तरह से एक्टिव है और आप उसका रेगुलर इस्तेमाल कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि बैंक खाते में आपका नाम आपके ईपीएफओ (EPFO) प्रोफाइल के नाम से बिल्कुल मैच करना चाहिए। साथ ही आपका नया बैंक अकाउंट आपके आधार (Aadhaar) से लिंक होना जरुरी है।

घर बैठे बैंक डिटेल अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आप अपने UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) और पासवर्ड के जरिए इस आसान प्रोसेस को फॉलो करें:

  • सबसे पहले EPFO मेंबर ई-सेवा (e-Sewa) पोर्टल पर लॉग-इन करें।
  • होम पेज पर 'Manage' मेन्यू में जाकर 'KYC' ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अब KYC पेज पर दिख रहे विकल्पों में से 'Bank' पर क्लिक करें।
  • अपना नया बैंक अकाउंट नंबर और सही IFSC कोड दर्ज करें।
  • डिटेल्स भरने के बाद 'Save' पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए ऑथेंटिकेट (Authenticate) करें।

कैसे होता है बैंक KYC का अप्रूवल?

नई डिटेल्स सेव करने के बाद आपको पोर्टल पर 'पेंडिंग' (Pending) स्टेटस दिखेगा। सबसे पहले आपका संबंधित बैंक इस डिटेल को चेक करके अप्रूव करेगा। इसके बाद स्टेटस बदलकर 'एप्रूव्ड बाय बैंक' (Approved by Bank) हो जाएगा। फाइनल स्टेप में आपका मौजूदा एंप्लॉयर (कंपनी) इसे अप्रूव करेगा, जिसके बाद आपको SMS के जरिए कंफर्मेशन नोटिफिकेशन मिल जाएगा। एंप्लॉयर से अप्रूवल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

Tags

Next Story