Begin typing your search above and press return to search.

Delhi New Cabinet List: दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों के नाम सामने आए, जानें आतिशी के साथ कौन-कौन लेगा शपथ

Delhi New Cabinet List: दिल्ली की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

Delhi New Cabinet List: दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों के नाम सामने आए, जानें आतिशी के साथ कौन-कौन लेगा शपथ
X
By Ragib Asim

Delhi New Cabinet List: दिल्ली की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद AAP विधायकों ने आतिशी को अपना नया नेता चुना है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रपति को आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का प्रस्ताव भेजा है।

कैबिनेट में शामिल होंगे ये नेता

आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल में कुछ प्रमुख चेहरों को भी शामिल किया जा रहा है। गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, और मुकेश अहलावत कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन निवास में 'सादगीपूर्ण' तरीके से आयोजित किया जाएगा।

आप को बता दें, अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी ने आतिशी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया और उपराज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। आतिशी अगले विधानसभा चुनाव तक AAP सरकार का नेतृत्व करेंगी।

विधानसभा सत्र 26-27 सितंबर को

आप सरकार ने 26-27 सितंबर को विधानसभा सत्र बुलाया है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2024 में समाप्त होगा और आगामी चुनाव भी इसी दौरान होने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story