Begin typing your search above and press return to search.

LPG Price Hike: 1 अप्रैल से महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में कितने का मिल रहा है सिलेंडर

LPG Price Hike: 1 अप्रैल से महंगाई का झटका! इजरायल-ईरान युद्ध के असर से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 195.50 रूपये महंगा हो गया है। जानें दिल्ली, मुंबई, रायपुर, पटना समेत देश भर का लेटेस्ट रेट।

LPG Price Hike: 1 अप्रैल से महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में कितने का मिल रहा है सिलेंडर
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत आम आदमी और व्यापारियों के लिए महंगाई के एक बड़े झटके के साथ हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में भारी इजाफा किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए जबरदस्त उछाल के चलते बुधवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 95.50 रूपये बढ़ा दिए गए हैं। कमर्शियल गैस महंगी होने का सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल और कैफे के खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा।

क्या घरेलू गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा?

आम उपभोक्ताओं और हाउस वाइफ के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी अपने पुराने रेट 913 रूपये पर ही उपलब्ध है। गौरतलब है कि घरेलू गैस के दामों में आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 की बढ़ोतरी की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें (City-wise)

195.50 रूपये की इस ताजा बढ़ोतरी (Price Hike) के बाद देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली (Delhi): 2,078.50 रूपये
  • मुंबई (Mumbai): 2,031.00 रूपये
  • कोलकाता (Kolkata): 2,208.00 रूपये
  • चेन्नई (Chennai): 2,246.50 रूपये
  • पटना (Patna): 2,365.00 रूपये
  • रायपुर (Raipur) 2,299.50 रूपये

बता दें कि इससे पहले 1 मार्च को भी कमर्शियल गैस के दामों में 114.50 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी।

क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम?

भारत में एलपीजी और कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे इस स्पाइक की मुख्य वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन (Geopolitical Tension) है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन (Supply Chain) ठप हो गई है। वैश्विक तेल बाजार में करीब 50 प्रतिशत तक का उछाल देखा जा रहा है, जिसका सीधा असर भारतीय आयात पर पड़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल की क्या है स्थिति?

कच्चे तेल (Crude Oil) में भारी उछाल के बावजूद आम चुनाव और घरेलू बाजार के समीकरणों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा गया है। पिछले साल मार्च में 2 रूपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से फ्यूल के दाम नहीं बदले हैं। आज भी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रूपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रूपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story