Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में “मतदाता जागरूकता रैली”...

Chhattisgarh: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में “मतदाता जागरूकता रैली”...
X
By Gopal Rao

रायपुर। आज दिनोंक 29-09-2023 दिन शुकवार को पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) व NCC (नेशनल कैंडेड कोर) व SHG Cell के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। प्राचार्या के निर्देशन में रैली महाविद्यालय परिसर से कचना ग्राम तक निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं ने सभी लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। NSS के सभी स्वयं सेवकों व NCC के कैडेटस् ने जोर जोर से नारे लगा कर ग्राम वासियों व राहगीरो को मतदान में अपनी सफल भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों ने “जन जन का यह नारा है मतदान हक हमारा है” और “आन बान शान से सरकार बने मतदान से” जैसे नारे लगाए और मतदान प्रक्रिया में मतदान करने सभी नागरिको का ध्यान आकर्षित कर मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य प्राध्यापकगण NSS, NCC के कार्यक्रम अधिकारी व SHG Cell के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे व प्राचार्या नें सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर हाल में मतदान करने का आवाहन किया।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story