Begin typing your search above and press return to search.

बजट 2026 अपडेट: आम आदमी के लिए बड़ी राहत! वित्त मंत्री के बड़े ऐलान, बजट के बाद क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? चेक करें पूरी लिस्ट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट भाषण के बाद अब सबसे बड़ा सवाल आम आदमी के लिए यही है कौन-सी चीजें सस्ती होंगी और किन पर जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

बजट 2026 अपडेट: आम आदमी के लिए बड़ी राहत! वित्त मंत्री के बड़े ऐलान, बजट के बाद क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? चेक करें पूरी लिस्ट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 1 फरवरी 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट भाषण के बाद अब सबसे बड़ा सवाल आम आदमी के लिए यही है कौन-सी चीजें सस्ती होंगी और किन पर जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

सरकार ने बजट 2026–27 में राहत पर जोर दिया है खासकर स्वास्थ्य, मैन्युफैक्चरिंग और खेल जैसे क्षेत्रों में। आइये समझते हैं इस बजट में क्या सस्ता हुआ और महंगाई को लेकर क्या संकेत मिल रहे है।

ये चीजें होंगी सस्ती

बजट में की गई घोषणाओं के मुताबिक कुछ अहम सेक्टर्स में आम लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।

इलाज से जुड़ी दवाएं

वित्त मंत्री ने डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया है। इससे लंबे समय से इलाज करा रहे लाखों मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होने की संभावना जताई गई है। सरकार का कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी।

भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट

मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा देने के लिए देश में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते हो सकते हैं। घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ इसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है।

चमड़े से बने उत्पाद

सरकारी पहल के चलते लेदर इंडस्ट्री को राहत मिलने की बात कही गई है। इसका असर जूते, बैग और अन्य चमड़े से बने उत्पादों की कीमतों पर पड़ सकता है, जिससे ये सामान पहले के मुकाबले किफायती हो सकते हैं।

खेल इक्विपमेंट

बजट 2026–27 में खेलों पर खास फोकस दिखा है। खेल उपकरणों को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव रखा गया है जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा फायदा मिलने की बात कही गई है।

क्या हुआ महंगा?

बजट भाषण में रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर सीधे तौर पर बड़ी महंगाई बढ़ाने वाले ऐलान सामने नहीं आए हैं। इस बार सरकार का जोर राहत और ग्रोथ पर रहा है। हालांकि कुछ सेक्टर्स में टैक्स या शुल्क से जुड़े विस्तृत बदलावों की तस्वीर वित्त विधेयक और अधिसूचनाओं के बाद ही पूरी तरह साफ होगी।

आम आदमी के लिए क्या मतलब?

बजट 2026 का संकेत साफ है इलाज, टेक्नोलॉजी और खेल जैसे क्षेत्रों में खर्च कम करने की कोशिश की गई है। इसका सीधा असर परिवार के बजट पर पड़ सकता है। वहीं, महंगाई को लेकर बड़े झटके वाले ऐलान फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

कुल मिलाकर बजट 2026–27 में सरकार ने आम आदमी को राहत देने पर जोर दिया है। कौन-सी चीज वास्तव में कितनी सस्ती या महंगी होगी, इसका असर आने वाले महीनों में बाजार कीमतों पर दिखेगा, लेकिन शुरुआती संकेत राहत भरे माने जा रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story