Begin typing your search above and press return to search.

Budget 2024: बजट 2024-25 में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा, जानें पूरी लिस्ट

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री के रूप में यह उनका लगातार सातवां बजट है। करीब डेढ़ घंटे लंबे बजट भाषण में उन्होंने अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की हैं।

Budget 2024: बजट 2024-25 में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा, जानें पूरी लिस्ट
X
By Ragib Asim

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री के रूप में यह उनका लगातार सातवां बजट है। करीब डेढ़ घंटे लंबे बजट भाषण में उन्होंने अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं कि इस बजट से किन चीजों के दाम कम होंगे और किन चीजों के दाम बढ़ेंगे।

क्या सस्ता हुआ?

  • सोना, चांदी और प्लैटिनम: कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी (प्लैटिनम के लिए 6.4 फीसदी) करने का प्रस्ताव।
  • मोबाइल फोन और चार्जर: बेसिक कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत तक घटाई गई।
  • कैंसर की दवाएं: तीन विशेष दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट।
  • सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग: सोलर पैनल से जुड़े सामानों पर छूट।
  • लिथियम आयन बैटरी: इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सस्ती होंगी।
  • स्टील और लोहे: 25 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क में छूट।
  • चमड़े की वस्तुएं, कपड़े और जूते: देश में बनने वाले ये सामान सस्ते होंगे।
  • ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए TDS: टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) दर 1 फीसदी से घटाकर 0.1 फीसदी की गई।
  • क्रूज यात्रा, मछली का भोजन, रसायन पेट्रोकेमिकल और फ्लेक्स बैनर: इन वस्तुओं पर भी दाम कम हो सकते हैं।

क्या हुआ महंगा?

  • प्लास्टिक के सामान: कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 25 प्रतिशत की गई।
  • टेलीकॉम सामान: ड्यूटी 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत की गई।
  • अमोनियम नाइट्रेट: कस्टम ड्यूटी 10 से बढ़कर 25 प्रतिशत की गई।
  • शेयर बाजार निवेश: एक साल से कम समय के निवेश पर टैक्स 15 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत और एक साल से ज्यादा वक्त के निवेश पर 10 से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत किया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बजट में आम लोगों को कई राहतें दी गई हैं, वहीं कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाकर सरकार ने राजस्व बढ़ाने की कोशिश की है। सोना, चांदी, मोबाइल फोन, और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, जबकि प्लास्टिक के सामान, टेलीकॉम उपकरण और शेयर बाजार निवेश पर टैक्स बढ़ जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story