Ayodhya Ram Mandir: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के शुभ अवसर पर रायपुर के युवाओं के द्वारा भजन संध्या एवं आतिशबाजी कार्यक्रम...

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के शुभ अवसर पर रायपुर के युवाओं के द्वारा भजन संध्या एवं आतिशबाजी कार्यक्रम...
X

Ayodhya Ram Mandir: रायपुर 22 जनवरी 2024। श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर, रायपुर के युवाओं की समिति द्वारा एक शानदार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में भजन संध्या और आतिशबाजी कार्यक्रम होंगे। तिथि और समय: शाम 7 बजे से 10 बजे तक राम मंदिर के सामने, राम मंदिर पार्किंग , वि.आई.पी. रोड चौक में होगा।

कार्यक्रम:

भव्य आतिशबाजी तथा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन मशहूर गायिका स्वस्ति मेहुल (राम आएंगे फ़ेम) प्रस्तुत करेंगी। गायिका स्वस्ति मेहुल ने कुछ समय पहले राम आयेंगे भजन गाया है जिसको माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ट्विटर हैन्डल पर साझा किया है।

आथित्य:

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, माननीय विधानसभा अध्यक्ष, माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय, माननीय संस्कृति मंत्री तथा अन्य मंत्रीगण एवं विधायक गणों को आमंत्रित किया जा रहा है ।

सम्मेलन और बैठक:

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आयोजन समिति इस उत्सव को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है। इस उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी हो रही है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में युवाओं की एक टीम रात दिन मेहनत कर रही है।

आमंत्रण:

सभी श्रद्धालुओं को इस शानदार उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आप सभी का हार्दिक स्वागत है। इस भव्य कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने क लिए छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Tags

Next Story