Begin typing your search above and press return to search.

Sone ka bhav, 24 August 2023: सोने-चांदी के भाव में आई तेजी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Sone ka bhav, 24 August 2023: चांदी के वायदा भाव घटकर 75,000 हजार रुपये के नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई।

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Sone ka bhav, 24 August 2023: चांदी के वायदा भाव घटकर 75,000 हजार रुपये के नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव घटकर 75,000 हजार रुपये के नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 170 रुपये की गिरावट के साथ 74,800 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 309 रुपये की गिरावट के साथ 74,661 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,651 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोने के वायदा भाव में भी गिरावट देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 68 रुपये की गिरावट के साथ 59,241 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 106 रुपये की गिरावट के साथ 59,203 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,255 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,172 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story