Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Sone Ka Bhav 21 March: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल! जानें आज के नए दाम, क्या अब खरीदना फायदेमंद?

Aaj Ka Sone Ka Bhav 21 March: सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 83,200 रुपये के ऊपर बना हुआ है।

Aaj Ka Sone Ka Bhav 21 March: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल! जानें आज के नए दाम, क्या अब खरीदना फायदेमंद?
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sone Ka Bhav 21 March: सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 83,200 रुपये के ऊपर बना हुआ है। चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है, जो 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

दिल्ली और मुंबई में सोने के भाव

21 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,260 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 83,110 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 83,260 90,820
  • चेन्नई 83,110 90,670
  • मुंबई 83,110 90,670
  • कोलकाता 83,110 90,670

चांदी के भाव में तेजी

चांदी की कीमतों में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। आज चांदी 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जबकि कल इसका भाव 1,05,100 रुपये था।

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी

सोने की कीमत बढ़ने के पीछे कई वजहें होती हैं। जब दुनिया में आर्थिक मंदी आती है या अमेरिका ब्याज दरें घटाने की बात करता है, तो लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर ज्यादा खरीदते हैं, जिससे दाम बढ़ जाते हैं। अगर डॉलर कमजोर हो जाता है, महंगाई बढ़ती है या कहीं युद्ध या तनाव की स्थिति बनती है, तो भी सोने की कीमत ऊपर चली जाती है। भारत में शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की डिमांड बढ़ जाती है, जिससे रेट बढ़ते हैं। इसके अलावा, अगर सप्लाई कम हो और बड़े बैंक या निवेशक भारी मात्रा में सोना खरीद लें, तो इसकी कीमत और चढ़ जाती है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story