Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: 20 जून को देश के पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव! जानिए कहां सस्ता हुआ तेल, कहां जेब होगी ढीली

Aaj ka petrol desel ka daam: शुक्रवार 20 जून की सुबह, जैसे ही देशभर में अलार्म बजे, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दीं।

Petrol Diesel Price Today: 20 जून को देश के पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव! जानिए कहां सस्ता हुआ तेल, कहां जेब होगी ढीली
X
By Ragib Asim

Aaj ka petrol diesel ka daam: शुक्रवार 20 जून की सुबह, जैसे ही देशभर में अलार्म बजे, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दीं। सुबह 6 बजे के बाद लागू हुए इन नए रेट्स ने कई शहरों के वाहन चालकों को राहत दी है, तो कुछ शहरों में जेब पर एक्स्ट्रा बोछ डाल दिया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर रहा, लेकिन नोएडा, गुड़गांव और जयपुर जैसे शहरों में मामूली से लेकर उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला।

किस शहर में कितनी राहत, कहां झटका?

  • चेन्नई: ₹100.80, गिरावट ₹0.10
  • पटना: ₹105.60, बड़ी गिरावट ₹0.51
  • जयपुर: ₹105.40, बढ़ोतरी ₹0.68
  • नोएडा: ₹95.12, ₹0.25 की बढ़त
  • गुड़गांव: ₹95.04, ₹0.08 की बढ़त
  • डीजल के रेट – नोएडा सबसे आगे, पटना में राहत
  • नोएडा: ₹88.29, सबसे बड़ी बढ़ोतरी ₹0.28
  • पटना: ₹91.83, ₹0.49 की गिरावट
  • जयपुर: ₹90.82, ₹0.61 की बढ़त
  • लखनऊ: ₹87.86, मामूली ₹0.05 का इजाफा
  • चेन्नई: ₹92.39, ₹0.09 की गिरावट

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story